
Delay in information will not be tolerated, action will be taken against heads of institutions who are negligent.
सुवाणा ब्लॉक की ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक बुधवार को नौगांव स्थित माधव गौशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त निदेशक (अजमेर) महावीर कुमार शर्मा ने कहा कि सूचनाएं प्रेषित करने में तत्परता बरतें। उन्होंने आगाह किया कि यदि एक भी विद्यालय से सूचना समय पर प्राप्त नहीं होती है, तो पूरे ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर की रिपोर्ट तैयार करने में भारी कठिनाई होती है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू ने आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संस्था प्रधानों को निर्देशित किया कि विद्यालय निर्धारित समय के अनुसार पूरे समय संचालित होने चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इसमें लापरवाही होने पर संस्था प्रधान के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। गारू ने यह भी जोर दिया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा स्कूल प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
शिक्षाविद शंकरलाल माली ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें केवल अध्यापक की भूमिका तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि 'गुरुजी' बनकर बालकों को संस्कारवान शिक्षा देनी होगी।
बैठक में ब्लॉक के सभी 103 प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें ब्लॉक एवं जिला रैंकिंग में सुधार। जर्जर भवनों की शिफ्टिंग व जमींदोज करने की प्रक्रिया। शाला दर्पण और यू-डाइस डेटा अपडेशन। छात्रवृत्ति योजनाओं का समय पर लाभ। समसा बजट का सदुपयोग। शाला संबलन अभियान की प्रगति। बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम और प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी।
एडीपीसी कल्पना शर्मा, सीबीईओ रामेश्वर जीनगर, एडीईओ माध्यमिक कैलाशचंद सुथार, एसीबीईओ विजयपाल वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद थे। आभार प्रधानाचार्य देवीलाल प्रजापत ने व्यक्त किया।
Published on:
15 Jan 2026 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
