11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच बाजार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में तोड़फोड़, फैली सनसनी

मोबाइल रिपेयर नहीं होने से खफा होकर राजीव गांधी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुुुकान के कांच तोड़ दिए

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Demolition on shop in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara

कुछ युुुुवकों ने मोबाइल रिपेयर नहीं होने से खफा होकर राजीव गांधी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुुुकान के कांच तोड़ दिए।

भीलवाड़ा।
कुछ युुुुवकों ने मोबाइल रिपेयर नहीं होने से खफा होकर राजीव गांधी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुुुकान के कांच तोड़ दिए। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में कुछ देर खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही तोडफ़ोड़ करने वाले युवक भाग छूटे।

READ: बंद रहा खजूरी कस्बा, अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

पुलिस के अनुसार रामप्रसाद नामक युवक ने अपना मोबाइल रिपेयर करने के लिए कुछ दिन पूर्व यहां राजीव गांधी मार्केट में शालीमार इलेक्ट्रानिक्स पर दिया था। रामप्रसाद अपने तीन साथियों के साथ गुरुवार को मोबाइल लेने दुकान पर पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसे मोबाइल रिपेयर नहीं होने की बात कही। इस बात को लेकर रामप्रसाद व उसके साथियों ने अभद्रता करते हुए दुकान पर लगा कांच का दरवाजा तोड़ दिया और भाग छूटे। दिनदहाड़े तोडफ़ोड़ की इस घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में खलबली मच गई।

READ: तीन दिन से स्कूल पर तालाबंदी, फिर भी नहीं चेता प्रशासन

बाद में इसकी सूचना कोतवाली को दी। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। जहां दुकान के स्टॉफ ने रामप्रसाद व उसके साथियों पर तोडफ़ोड़ कर गल्ले से रुपए ले जाने का आरोप लगाया। हालांकि इस संबंध में किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

मांडल में मोपेड से नकदी भरा बैग ले जाने वाले बाल अपचारी निरुद्ध
मांडल कस्बे में दिनदहाड़े मोपेड से नकदी भरा बैग ले जाने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया । बाल अपचारी ने चोरी गई 30 हजार की नकदी निशानदेही पर बरामद कर ली । विदित रहे कि सोमवार को दिन में ब्यावर मार्ग बैंक से निम का खेड़ा निवासी श्याम लाल सुवालका 30 हजार की नकदी निकाल कर बाजार में बीज लेने गया था । जहाँ से बाल अपचारी मोपेड पर लगा नकदी भरा बैग लेकर भाग गया । चोरी का पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था।