
देश में क्यूं अनूठा है शाहपुरा का फूलडोल मेला, पढि़ए
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के रामनिवास धाम में मुख्य महोत्सव के दौरान शाहपुरा नगर पालिका की ओर से भी कार्यक्रम किए जाएंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। आचार्य रामस्नेही महाराज के सानिध्य में महोत्सव के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान आचार्य रामदयाल 12 मार्च को चार्तुमास की घोषणा करेंगे।
महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को राम मेडिया से थाल की शोभायात्रा निकालकर हुई। नया बाजार स्थित राम मेडिया से परंपरागत अनुसार गाजे-बाजे के साथ स्वामी रामचरण महाराज की वाणी को धार्मिक पुस्तक में शब्द बंद किया गया। उसी धार्मिक पुस्तक को मखमल के कपड़े में लपेटकर चवर और छड़ी के साथ सैकड़ों भक्तों नंगे पांव नया बाजार से होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा होकर अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामनिवास धाम पहुंची। कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर थाल वाणीजी की शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य रामदयाल महाराज ने बताया कि संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक 25 दिवसीय महोत्सव का आगाज रामनिवास धाम में 2 मार्च से हुआ। समापन 28 मार्च को होगा। पहले दिन स्वामी रामचरण महाराज की अणभैवाणी ग्रंथ की शोभायात्रा थाल निकाली गई। मुख्य महोत्सव 7 से 12 मार्च तक होगा। इस महोत्सव में देश विदेश से संप्रदाय के हजारों अनुयायी भाग लेंगे। इसके अलावा संत, महात्मा भी पहुंच रहे है।
6 मार्च को हालिका दहन के बाद रामनिवास धाम में रात्रि जागरण होगा। 7 मार्च से मुख्य महोत्सव प्रांरभ होगा। इसमें 12 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक कंबलजी के दर्शन, रामधुनि एवं प्रवचन बाराहदरी में होंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाणीजी का पाठ एवं प्रवचन होगा।
इसी प्रकार सुबह 10 बजे नया बाजार स्थित राममेड़िया से शोभायात्रा द्वारा श्रीवाणी जी महाराज एवं थाल सदर बाजार त्रिमुर्ति चौराहा होते हुए रामनिवास धाम पहुंचेगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रवचन होंगे। रात्रि में 8 से 11 बजे तक रामकोठी में बनाए गए विशेष पांडाल में प्रवचन व धर्मसभा होगी। अंतिम दिन 12 मार्च को आचार्य रामदयाल महाराज चार्तुमास की घोषणा करेंगे। 27 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Published on:
03 Mar 2023 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
