
भोजपुर गांव में एक पखवाड़े पूर्व अधजले मिले शव के मामले की गुत्थी गुरुवार को सुलझा ली
शाहपुरा।
शाहपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के भोजपुर गांव में एक पखवाड़े पूर्व अधजले मिले शव के मामले की गुत्थी गुरुवार को सुलझा ली। मृतक का परिचित ही आरोपित निकला। पुलिस ने सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। मूलत: प्रतापगढ़ जिले के जालोदा जागीर निवासी राजू उर्फ सलीम पुत्र पप्पु उर्फ शकुर शाह की हत्या महज इसलिए की गई कि आरोपित को मृतक के घर ज्यादा आने-जाने से टोका। टोकने से रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया।
थानाधिकारी देरावर सिंह भाटी के अनुसार गत 11 अप्रेल को भोजपुर तालाब के पेटे की खाई में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। धारदार हथियार से हत्या करके शव को वहां जला दिया गया था। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के जालोदा जागीर हाल निम्बाहेड़ा निवासी राजू उर्फ सलीम पुत्र पप्पु उर्फ शकुर शाह के रूप में की थी।
मृतक के पिता शकुर व पत्नी नजमा ने जले हुए कपड़े के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस ने हत्या के आरोप में सहयोगी बिजयपुर(प्रतापगढ़) निवासी नानालाल नाई को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपित प्रतापगढ़ जिले के भोजपुर निवासी गोपालसिंह चारण अभी फरार चल रहा है।
मृतक जलोदा में किराये के मकान में रहते हुए कारीगर का काम करता था। भोजपुर जिला प्रतापगढ निवासी गोपाल सिंह चारण भैस खरीदने व बेचने का काम करता था। चारण मृतक सलीम को चालक होने से वाहन चलाने के लिए अक्सर अपने साथ लेजाता था। इसे लेकर चारण का मृतक के घर आना जाना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। चारण का घर पर ज्यादा आने जाने पर मृतक व उसके परिजन विरोध करते थे। चारण को बार बार टोकने से चारण मृतक से नाराज रहने लगा। 10 अप्रेल की देर शाम चारण ने मृतक सलीम को फोन कर चितौडगढ़ बुलाते हुए बताया कि वाहन लेकर कही चलने को कहा।
इस पर मृतक ने बताया कि 12 अप्रेल को घर में छोटे भाई की शादी है। इस पर चारण ने मृतक को शादी में उधार देने का भी वादा किया। चारण अपने साथी बिजयपुर निवासी नाना लाल नाई के साथ चितौडगढ़ से मृतक को कार में बिठाकर भीलवाड़ा होते हुए कोटडी बिसनिया आमली बंगला से भोजपुर पहुंचे जहां घटना स्थल पर बैठकर शराब पीने लगे। थानाधिकारी भाटी ने बताया कि नाई ने प्रथमदृष्टया बताया कि चारण ने किसी धारदार हथियार से मृतक पर हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। बाद में उस पर पट्राेेल, घास व कुछ लकडियांं डाल आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
Published on:
26 Apr 2018 08:01 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
