
drunken cop reached the court in bhilwara
कोटड़ी।
कोटड़ी न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में मंगलवार को अजब वाकिया हुआ। कोटड़ी थाने का सिपाही एक मामले में शराब के नशे में सरकारी गवाही देने कोर्ट पहुंच गया। अदालत के ध्यान में लाया गया तो उसका मेडिकल कराने के आदेश दिए। कोर्ट का कर्मचारी और डॉक्टर के साथ अस्पताल ले जाया गया। वहां से सिपाही गायब हो गया। मजिस्ट्रेट विकासराम चौधरी ने मामले को गम्भीर लेते हुए कोटड़ी थानाप्रभारी को बुधवार दोपहर बारह बजे तक सिपाही को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाने का सिपाही रामेश्वरलाल सोनी एक मामले में गवाही देने के लिए मंगलवार को कोटड़ी न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत पेश हुआ। अधिवक्ता शिवप्रकाश भट्ट उससे जिरह कर रहे थे। गवाही के दौरान रामेश्वरलाल के मुंह से बदबू आने लगी। इससे अधिवक्ता भट्ट को शक हुआ। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर शराब पीकर कोर्ट में आने पर मेडिकल कराने की अदालत से गुहार की।
कोर्ट कर्मचारी भैरूलाल और डॉक्टर व्यास सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां पर दोनों को गच्चा देकर सिपाही रामेश्वर रफूचक्कर हो गया।
उसकी आसपास तलाश भी की, लेकिन पता नहीं लगा। इससे उसका मेडिकल नहीं हो पाया। अदालत को इससे अवगत कराया। अदालत ने मामले को गम्भीर लिया और कोटड़ी थानाप्रभारी भंवरसिंह गौड़ को बुलाया। उनको आदेश दिया कि वह सिपाही को बुधवार दोपहर बारह बजे तक गिरफ्तार करके अदालत में पेश करें। इसके लिए अदालत ने वारंट निकाल दिया। अदालत के आदेश को देखते हुए थानेदार ने टीम बनाकर सिपाही की तलाश में भेज दी।
डॉक्टर को बुलाया, सूंघा तो शराब की पुष्टि
अदालत ने अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया। चिकित्सक राघव व्यास वहां पहुंचे। उन्होंने सिपाही रामेश्वर का मुंह सूंघा तो बदबू आ रही थी। उन्होंने शराब पीने की पुष्टि की। इस पर न्यायिक मजिस्टे्रट ने सिपाही का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराने के आदेश दिए।
Published on:
23 May 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
