
एक गलत क्लिक पड़ सकता है भारी, विद्यार्थियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एक विद्यालय में ट्रांसफॉर्मेटिवट्यूसडे कार्यक्रम के तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशाल भार्गव के नेतृत्व में साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत के सदस्य शांतिलाल जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति आगाह किया।
जैन ने सरल और स्पष्ट भाषा में बताया कि इंटरनेट की दुनिया में बिना सोचे-समझे किया गया एक क्लिक कैसे कई लोगों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही से कई बार निर्दोष लोगों को भी भारी मानसिक और आर्थिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित समुदाय ने सुरक्षित डिजिटल जीवन जीने की 12 बिंदुओं वाली महत्वपूर्ण शपथ ली। हम फर्जी अकाउंट नहीं बनाएंगे। किसी भी ग्रुप में गलत बातें, साइबर बुलिंग, अपमानजनक या शर्मिंदा करने वाली पोस्ट न देखेंगे और ना ही किसी को सेंड करेंगे। दूसरों को पीड़ा पहुंचाने वाली या एडिटेड फोटो कभी शेयर नहीं करेंगे। धमकी भरे चैट नहीं भेजेंगे और ऑनलाइन पीछा (स्टॉकिंग) कर किसी को परेशान नहीं करेंगे। माता-पिता या समझदार व्यक्ति के मार्गदर्शन के बिना अपनी निजी जानकारी, एड्रेस या वीडियो कॉल अनजान लोगों से साझा नहीं करेंगे। गलती से भी किसी अजनबी से दोस्ती नहीं करेंगे और ना ही अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेंगे। लत लगाने वाले, हिंसक वॉइसचैट या छिपे अपराध वाले ऑनलाइन गेम्स के जाल में नहीं फसेंगे और ना ही दूसरों को फसाएंगे। अश्लील सामग्री ना देखेंगे, ना सेंड करेंगे और ना ही फॉरवर्ड करेंगे। अपना पासवर्ड, ओटीपी और अन्य आवश्यक निजी जानकारी कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं डालेंगे। देर रात तक छिपकर मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे और अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से बचेंगे। ब्लैकमेलिंग का शिकार होने या कोई भी साइबर दुर्व्यवहार होने पर डरेंगे नहीं। बिना घबराए तुरंत माता-पिता को बताएंगे और तत्काल प्रभाव से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, 9928900900 या साइबर पुलिस को शिकायत करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्रा और 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हिंदुस्तान जिंक टॉपर अक्सी जैन का विशेष रूप से जिक्र किया गया। अक्सी की ओर से साइबर क्राइम के प्रति जागृति के लिए भेजी गई शपथ के लिए विद्यालय परिवार और प्रधानाचार्य ने उन्हें तथा उनके माता-पिता विनीता जैन व निलेश जैन का आभार जताया।
Published on:
22 Apr 2026 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
