12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव प्रचार थमा, अंतिम चरण का मतदान कल

मतदान बूथों पर पहुंचे

less than 1 minute read
Google source verification
Election campaign halted, final phase voting tomorrow in bhilwara

Election campaign halted, final phase voting tomorrow in bhilwara

भीलवाड़ा ।
जिले में पंचायती राज चुनाव के अंतिम एवं चौथे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। शनिवार को मतदान होगा। निर्वाचन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली। जिले में रायपुर पंचायत समिति के १५, सुवाणा के १९ तथा सहाड़ा के १५ सदस्य तथा जिला परिषद के लिए वार्ड ४, ५, ७, ८, ९, १०, ११, १२ व १३ में मतदान होगा। वार्ड ११ में निर्वारोध निर्वाचन हो चुका है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।
जिला परिषद के इन वार्ड में मतदान
- वार्ड 4 अजा महिला-दरीबा, धुंवाला (माण्डल) माण्डल, मेजा, सन्तोकपुरा, सुरास क्षेत्र।
- वार्ड 5 अपिव-कारोई कला, कोचरिया, रामपुरिया, सांगवा, सेथुरिया, गुन्दली, आमली, भूणास, चिडखेडा, ढोसर, महेन्द्रगढ क्षेत्र।
- वार्ड 7 अपिव महिला -बागोलिया, भीटा, बोराणां, कोट, नाहरी, नाथडियास, पीथा का खेडा, रायपुर, सगरेव, थला क्षेत्र।
- वार्ड 8 अजजा- आशाहोली, बागड, बोरियापुरा, देवरिया, गलवा, झडोल, खाखरमाला, खेमाना, मोखुन्दा, नान्दशा, नारायण खेडा, पालरा क्षेत्र।
- वार्ड 9 सामान्य- चावण्डिया, डेलाना, गणेशपुरा, कोशीथल, लाखेला, नान्दशा, सहाडा, शिवरती, सोनियाणा, उल्लाई, उम्मेदपुरा क्षेत्र।
- वार्ड 10 महिला- अरणिया, भरक, गोवलिया, कांगणी, खाखला, माझावास, नेगडिया खेडा, पोटलां, सालेरा, सरगांव, सातलियास, सुरावास क्षेत्र।
- वार्ड 11 अपिव म. - निर्विरोध निवार्चन
- वार्ड 12 महिला- आरजिया, हलेड, कोदूकोटा, महुंआकलां, पालडी, रीछडा, रुपाहेली, सिदडियास, सुवाणा, मालोला, पांसल क्षेत्र।
- वार्ड 13 सामान्य- आमलीगढ, भोली, दान्थल, हमीरगढ, कान्दा, मंगरोप, पीपली, पातलियास, स्वरुपगंज, गुवारडी क्षेत्र।