26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिफण्ड को लेकर जीएसटी अधिकारियों से मिले उद्यमी

वस्त्रनगरी में संचालित प्रोसेस हाउसों को एक साल का लगभग 12 करोड़ रुपए से अधिक का रिफण्ड मिलेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 5 Jul 2018, 6:26 PM IST

Entrepreneurs meet from GST officials in bhilwara

Entrepreneurs meet from GST officials in bhilwara

भीलवाड़ा।

जॉब पर काम करने वाले प्रोसेस हाउस संचालकों ने बुधवार को सीजीएसटी के सहायक आयुक्त से जल्द रिफण्ड दिलाने का आग्रह किया है। प्रोसेस हाउस को इनपुट टैक्स एवं आउटपुट में देय टैक्स की वजह से बचने वाले अन्तर के टैक्स का रिफण्ड करने की घोषणा 13 जून को केन्द्र ने की थी।

READ:राजस्थान के इस जिले में छात्रों को सरकारी स्कूलों में करवायेंगे पहली कक्षा से ही अंग्रजी का अध्यन,जारी किया राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान

यह रिफण्ड जीएसटी लागू होने की तारीख एक जुलाई से मिलेगा। ऐसे में हर प्रोसेस हाउसों के लगभग 50 से 60 लाख रुपए का रिफण्ड बकाया है। वस्त्रनगरी में संचालित प्रोसेस हाउसों को एक साल का लगभग 12 करोड़ रुपए से अधिक का रिफण्ड मिलेगा।

READ: खबर का असर: स्कूल में सोनिया को देखकर सहेलियों के चेहरे पर आई खुशी, बालिका शिक्षा को लेकर समाज के लोग आए आगे, भामाशाह ने सोनिया को दी साइकिल

मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव आरके जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल को सीजीएसटी के सहायक आयुक्त अनिरूद्ध वैष्णव ने बताया कि फाइल के 15 से 20 दिन में तैयार कर रिफण्ड के लिए जयपुर भेजेंगे। 10 दिन में रिफण्ड जारी कर दिया जाएगा। पहले सभी दस्तावेज के साथ रिफण्ड के लिए आवेदन करना होगा। उधर वाणिज्यिक कर विभाग राज्य टैक्स का रिफण्ड कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में वीके सोडानी, विशाल बाहेती, मुकेश अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, नवीन झालान, रघुवीर सिंह भी शामिल थे।


ये देने होंगे दस्तावेज
जीएसटी के सेवा केन्द्र प्रभारी जीपी दाधीच ने बताया कि रिफण्ड के लिए एआरएन नम्बर व आरएफडी 01 ए के साथ आवेदन करना होगा। साथ तीन चार लेटरहैड पर अण्डरटेकिंग देनी होगी। इन्फुट के बिल, शिपिंग बिल आईजीएम के साथ, इलेक्ट्रोनिक क्रेडिट लेजर की प्रति, जीएसटीआर वन व जीएसटीआर 3 बी के साथ पेश करना होगा। इन सभी दस्तावेजे के साथ आवेदन करने के 21 दिन में रिफण्ड किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग