
Farmers increase livelihood with vermi compost production in bhilwara
भीलवाड़ा।
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय की ओर से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीकी विषय पर तीन दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव ने बताया कि किसान वर्मी कम्पोट उत्पादन कर अपनी आजीविका मजबूत कर सकते है। शस्य वैज्ञानिक डॉ. केसी नागर ने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट इकाई की स्थापना के लिए गोबर की उपलब्धता, लागत मूल्य एवं तैयार खाद के प्रयोग तथा विपणन की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. रविकान्त शर्मा, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एचएल बुगालिया, शस्य वैज्ञानिक डॉ. रामावतार, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. सुचित्रा दाधीच, फार्म मैनेजर महेन्द्र सिंह चुण्ड़ावत, सहायक कृषि अधिकारी नन्द लाल सेन ने किसानों को कई जानकारी दी।
............
सर्व ब्राह्मण महासभा में नए पदाधिकारी बनाए
भीलवाड़ा . सर्व ब्राह्मण महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय पर हुई। जिला अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनीता पारीक को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश त्रिपाठी को तिलक नगर खंड अध्यक्ष, कमलेश खंडेलवाल, सुरेश पाराशर, कुलदीप पुरोहित को संयुक्त सचिव, पुरुषोत्तम शर्मा को संगठन सह सचिव नियुक्त किया। बैठक की अध्यक्षता रामपाल शर्मा ने की। डॉक्टर पूरणमल, बैकुंठ शर्मा, भंवर पाराशर, गोपाल नागर ने अपने विचार व्यक्त किए।
Published on:
09 Nov 2020 08:41 am
