
किशोरी को युवक ने रास्ते में रोककर बदसलूकी की। छेड़छाड़ कर उसे झाडि़यों में धक्का दे दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ओझागर गांव के निकट आरोपित के बागरिया बस्ती पर धावा बोल दिया। पांच झोपड़ों में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी।
बागोर।
कारोही थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह शौच को जा रही किशोरी को युवक ने रास्ते में रोककर बदसलूकी की। छेड़छाड़ कर उसे झाडि़यों में धक्का दे दिया। इसका पता चलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने ओझागर गांव के निकट आरोपित के बागरिया बस्ती पर धावा बोल दिया। पांच झोपड़ों में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी। इससे माहौल गरमा गया। मकानों में मौजूद महिलाएं और पुरुष जान बचाकर भाग गए। कारोही पुलिस और अधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके से पीडि़ता के पिता समेत 27 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पॉक्सो अधिनियम में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
थानाप्रभारी सुनील चौधरी के अनुसार क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए घर से निकली। गांव से कुछ दूर पहुंची होगी कि सुनसान इलाका देख ओझागर के निकट रहने वाला देबीलाल बागरिया ने उसे रोक लिया। उसे पकड़ कर छेड़छाड़ की। किशोरी ने संघर्ष किया तो गला दबाकर गिरा दिया। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपित झाडि़यों में धक्का देकर भाग गया। इस पर पीडि़ता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। एकजुट होकर पहुंचे बस्ती में घटना गांव में आग की तरफ फैल गई। पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उसके बाद बागरिया बस्ती गए। लाठियां लेकर गए ग्रामीणों ने मकानों में तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया। वहीं पांच झोपड़ों को आग लगा दी। सुबह घटना के बाद पीडि़त पक्ष उलाहना देने बागरिया बस्ती गया। उसके बाद लौट आए। इससे वहां रह रहे पुरुषों का इसका पता चल गया। डर के कारण वह सुबह बस्ती छोड़कर भाग गए।
हरकत में आई पुलिस, भारी जाप्ते के साथ पहुंचे
तोडफ़ोड़ और आगजनी का पता लगते ही थानाप्रभारी चौधरी जाप्ते के साथ पहुंचे। सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पे्ररणा शेखावत भी आ गई। पुलिस ने झोपड़ों की आग बुझाई। तब तक झोपड़े जल चुके थे। पुलिस ने हंगामा कर तोडफ़ोड़ कर रहे 27 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बाकी लोग पुलिस को देखकर भाग गए।
Published on:
14 Dec 2017 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
