25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालिक शोर मचाता रहा गया, ट्रेक्टर ले उड़े छह युवक, बनास में फंसा तो लगा दी आग

अड़सीपुरा गांव में कुछ युवकों ने बनास नदी के बीच ट्रेक्टर को आग लगा दी जिससे ट्रेक्टर जलकर राख हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:08 PM IST

Fire tractor in bhilwara

Fire tractor in bhilwara

गेन्दलिया।
अड़सीपुरा गांव में गुरुवार को खेत पर खड़े एक ट्रेक्टर को सोपुरा गांव से आए 6 युवक ले भागे। इसकी ट्रेक्टर मालिक को भनक लगी तो उसने शोर मचाया। ट्रेक्टर बनास नदी के बीच फंस जाने से युवकों ने ट्रेक्टर में आग लगा दी। जिससे ट्रेक्टर जलकर राख हो गया। ट्रेक्टर मालिक ने मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: पीएम मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दिए जा रहे हैं तर्क गैस चूल्हा ले रखा है तो जयपुर चलो, फायदा लिया तो चलना जरूरी, नहीं सरकार होगी नाराज

जानकारी के अनुसार अड़सीपुरा गांव में गुरूवार को गोविन्द सिंह पुत्र धनसिंह का ट्रेक्टर खेत पर खडा था। इसी दौरान सोपुरा गांव से आए 6 युवक ट्रेक्टर को ले भागे। इसकी ट्रेक्टर मालिक को भनक लगी तो उसने शोर मचाया। ट्रेक्टर बनास नदी के बीच फंस जाने से युवकों ने ट्रेक्टर में आग लगा दी। जिससे ट्रेक्टर जलकर राख हो गया। ट्रेक्टर मालिक गोविन्द सिंह घटना की रिपोर्ट बड़लियास चौकी प्रभारी सहायक उपनिरक्षक मुकेश ट्रेलर को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर मामले की जांच की।

READ: खेलते खेलते दोस्तों के साथ गड्ढे में नहाने उतरे बच्‍चे, एक को डूबता देख साथियों ने मचाया हल्‍ला, लोग आए तक हो चुकी थी बहुत देर

घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र की होने से ट्रेक्टर मालिक ने देर रात कोटड़ी थाने पहुंच कर सोपुरा गांव के पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोटडी थाने के हेडकांस्टेबल शिवराज सिंह ने बताया ट्रेक्टर मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बजरी परिवहन करते चार ट्रेक्टर जब्त

गेंदलिया. बड़लियास चौकी प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक मुकेश टेलर के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को गश्त के दौरान बजरी भरकर ले जा रहे चार ट्रेक्टर को जब्त कर बड़लियास चौकी में खड़ा करवाया गया। कार्रवाई की सूचना खनिज विभाग के अधिकारियों को दी गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग