5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले जनता को दर्द दिया, अब दवा के नाम पर मरहम लगा रहे

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि तुमने साढ़े चार साल तक जनता को दर्द दिया, अब तुम्हीं दवा के नाम पर मरहम लगा रहे हो। हुसैन का इशारा सरकार के महंगाई राहत कैंप की ओर था। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा कार्यकाल आपसी खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में निकाल दिया। जनता की भलाई की ओर ध्यान नहीं दिया।

2 min read
Google source verification
 पहले जनता को दर्द दिया, अब दवा के नाम पर मरहम लगा रहे

पहले जनता को दर्द दिया, अब दवा के नाम पर मरहम लगा रहे

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि तुमने साढ़े चार साल तक जनता को दर्द दिया, अब तुम्हीं दवा के नाम पर मरहम लगा रहे हो। हुसैन का इशारा सरकार के महंगाई राहत कैंप की ओर था। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा कार्यकाल आपसी खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में निकाल दिया। जनता की भलाई की ओर ध्यान नहीं दिया। अब ताबड़तोड़ घोषणा कर जनता को ***** बना रहे हैं, लेकिन जनता इन थोथी घोषणाओं के चक्कर में आकर ***** नहीं बनने वाली है।


हुसैन बुधवार रात भीलवाड़ा में निजी कार्यक्रम में आए थे। यहां आरसी व्यास कॉलोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से कहा कि शाम को जब डबोक एयरपोर्ट उतरे तो वहां मुख्यमंत्री गहलोत भी उतरे। चुनावी साल में उनको दौरे याद आ रहे हैं। साढ़े चार साल तक सरकार होटलों और रिसोर्ट में ही रही। हुसैन ने अपने तरकश से कांग्रेस आलाकमान पर भी बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई करवाने की बड़ी वजह सोनिया गांधी और राहुल गांधी है। दोनों ने आपस में इनको लड़वाया। अब खुद रैफरी बने हुए हैं। राजस्थान में कांग्रेस बिखरी हुई है। जनता पांच साल से ठगा सा महसूस कर रही है। अब सरकार रिपीट करने का दावा किया जा रहा है, जबकि अंगुलियों पर गिनने लायक विधायक भी कांग्रेस को नहीं मिलेंगे।

राजस्थान में डबल इंजन की सरकार भाजपा की बनेगी। एक सवाल पर हुसैन ने कहा कि भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा। प्रदेश भाजपा में कोई बिखराव नहीं है। एकजुटता के साथ सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। भाजपा में कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी सब अपनी जिम्मेदारी बखूबी जानते हैं। कर्नाटक में भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बनेगी। एक सवाल पर हुसैन ने कहा कि गहलोत केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह पर गलत आरोप लगा रहे हैं। अगर एक अंगुली सिंह पर उठाई है तो चार अंगुली कांग्रेस की ओर है।