
भीलवाड़ा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी टीम का विस्तार किया। जहाजपुर के पूर्व विधायक धीरज गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सैक्रेट्री केसी वेणुगोपाल ने धीरज नियुक्ति का आदेश जारी किया। इसके साथ ही गुर्जर को उत्तरप्रदेश वेस्ट में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सह प्रभारी लगाया है।
धीरज जिले से एेसे पहले नेता हैं, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बने हैं। इससे पार्टी में धीरज का कद बढ़ गया। धीरज का राजनीतिक कॅरिअर 1998 में शुरू हुआ। वे वर्ष 2000 में एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष व 2004 में प्रदेशाध्यक्ष बने। वर्ष 2008 में कांग्रेस टिकट पर जहाजपुर से विधानसभा चुनाव हारे। वर्ष 2009 में युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। फिर एआईसीसी के सदस्य भी बने। वर्ष 2013 में जहाजपुर से विधायक चुने गए। वे तब संभाग से इकलौते कांग्रेसी विधायक थे। वर्ष 2015 में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बने। 2018 में वे जहाजपुर से विधायक का चुनाव हार गए।
की आतिशबाजी
धीरज को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। किशन चौधरी, जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, उपाध्यक्ष राजमल अहीर, सौरभ पारीक, छात्रसंघ महासचिव गिलुसिंह, सचिव मनोज खटीक, भावेश पुरोहित उपस्थित थे। खजूरी में गुर्जर की नियुक्ति पर खजूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस दौरान पूर्व सरपंच दिनेश पारीक, पंचायत समिति सदस्य दीपिका, मुकेश वैष्णव, राजू व्यास, राकेश व्यास, भंवर वैष्णव, लाला पारीक, भोजूलाल बलाई, रामदास वैष्णव, कालू राव, हरदेव रेगर, दुर्गालाल रेगर आदि मौजूद थे।
Published on:
21 Feb 2019 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
