
Four people including sho suspended in bhilwara
भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप, हत्या व कोयले की भट्टी में जलाने के मामले में शनिवार को थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। थाना प्रभारी खींवराज गुर्जर को सुबह ही निलंबित किया गया।
दोपहर बाद इस प्रकरण में बीट कांस्टेबल और संतरी को भी लाइन हाजिर किया गया। किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को जला देने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। भाजपा व सर्व समाज की अगुवाई में कोटड़ी थाने को घेरते हुए आंदोलन शुरू कर दिया।हजारों लोग कोटड़ी थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे।
शनिवार को कोटड़ी कस्बा बंद रहा। धरने पर बैठे लोग पीडि़त परिवार को एक करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। शनिवार को कोटड़ी, शाहपुरा और जहाजपुर कस्बा बंद रहा। गुर्जर समाज के लोग शुक्रवार शाम को थाना परिसर में पडाव डालकर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए। राजस्थान भर से गुर्जर समाज के आला नेता व पदाधिकारियों का कोटडी पहुंचे।
Published on:
5 Aug 2023, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.