6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए ढंग से ठगी करने वाली गैंग के सदस्य एक माह में निकालते 2 लाख ताकि शक न हो, पांच दिन के रिमांड पर

एटीएम हैंग कर ढाई लाख की ठगी के आरोप में सुभाषनगर पुलिस के हत्थे चढ़े भरतपुर जिले के दो जनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Mahesh Kumar Ojha

•

Updated: 25 Oct 2019, 1:15 AM IST

Fraud accused on remand in bhilwara

Fraud accused on remand in bhilwara

भीलवाड़ा।

एटीएम हैंग कर ढाई लाख की ठगी के आरोप में सुभाषनगर पुलिस के हत्थे चढ़े भरतपुर जिले के दो जनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अहमद मुस्तफा मेव व शौकत मेव और उनकी गैंग तीन साल से एेसी वारदात कर रही थी। इससे पहले ये लोग नकली को असली सोने की ईंट बताकर नकदी एेंठते थे। टकलू गैंग ने यह वारदात छोड़कर नए तरीके की ठगी की साजिश रची।


थानाप्रभारी नवनीत व्यास के अनुसार आरोपी एक माह में दो लाख की ठगी का लक्ष्य लेकर चलते थे। यह राशि १५ से २० बार कर एटीएम से निकालते थे। इससे ज्यादा लालच इसलिए नहीं करते थे कि पकड़ में नहीं आए। कम राशि होने से बैंक भी गफलत पर ज्यादा नहीं देती। राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में वारदात कर चुके है। लेकिन एक बार भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।

गार्ड को दिया फु टेज, उसने ही पहचाना
कृषि उपज मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से एक माह में १८ बार ट्रांजेक्शन कर राशि निकाली गई। बैंक ने सीसी टीवी फुटेज देख संदिग्ध की पहचान की। फुटेज का प्रिंट निकाल एटीएम के गार्ड को दिया ताकि संदिग्ध के वहां पहुंचते ही बैंक प्रबंधन और पुलिस को सूचना दे सकें।आरोपी मंगलवार रात को फिर इसी एटीएम पर राशि निकालने पहुंचे। गार्ड ने फुटेज के आधार पर पहचान लिया। उसने तत्काल बैंक प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।