6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 8 को, प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू

भीलवाड़ा जिले में बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2026 (सत्र 2025-26) का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में सभी सीबीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार गग्गड़ के अनुसार यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा […]

less than 1 minute read
Google source verification
Girls Sainik School Selection Test on 8th, admit card download begins

Girls Sainik School Selection Test on 8th, admit card download begins

भीलवाड़ा जिले में बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2026 (सत्र 2025-26) का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में सभी सीबीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार गग्गड़ के अनुसार यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (राबाउमावि) गुलमण्डी भीलवाड़ा को केंद्र बनाया गया है। इसमें जिले से 200 बालिकाएं हिस्सा लेंगी। अभिभावक और संस्था प्रधान छात्राओं के प्रवेश पत्र शाला दर्पण पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।