23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price: गोल्ड के दामों ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 1 महीने में बढ़े इतने दाम, जानिए तेजी की क्या हैं वजह

Bhilwara News: पिछले साल वैश्विक संकट के चलते दरों में बढ़ोतरी हुई थी। अब अमरीकी चुनाव के बाद दुनिया के बाजार प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती कीमतों से बाजार में चिंता है जबकि शेयर बाजार लगातार गिर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Feb 2025, 11:40 AM IST

Latest Gold Price: वैश्विक घटनाक्रम के चलते सोने के भाव ने रेकॉर्ड बनाया है। वस्त्रनगरी में सोना पहली बार 84,700 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। भीलवाड़ा में यह अब तक का उच्चस्तर है। जनवरी में अब तक सोने की कीमतें 6 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ी है।


भीलवाड़ा में 30 सितंबर को सोने का भाव 80 हजार रुपए प्रति तोला था, जो सोने का उच्चतम स्तर होगा। फिर कुछ समय तक भाव 77,500 से कम रहा, लेकिन फिर बढ़ोतरी हुई, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल वैश्विक संकट के चलते दरों में बढ़ोतरी हुई थी। अब अमरीकी चुनाव के बाद दुनिया के बाजार प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती कीमतों से बाजार में चिंता है जबकि शेयर बाजार लगातार गिर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने के भाव में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर है। पिछले दिनों अमरीकी राष्ट्रपति की बयानबाजी का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा है। ब्याज दरों में कटौती के आह्वान और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोना महंगा है।


यह भी पढ़ें : Union Budget 2025: क्या कोटपूतली-कुचामन मेगा हाइवे होगा फोरलेन? बजट से शेखावाटी को काफी उम्मीदें, पेट्रोल भी सस्ता होने की संभावना

शादी वाले परिवार हुए आहत

मकर संक्रांति के बाद शादियों का दौर शुरू हुआ और दूसरी ओर सोने की कीमतें बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई है। बढ़ी कीमतों के चलते निवेश को लेकर लोगों ने हाथ पीछे खींचे है। जरुरत के मुताबिक खरीद के बजाय शगुन की खरीद कर रहे हैं।
बाजार में नरमी का माहौल

लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को लेकर पिछले दिनों की तुलना में सर्राफा बाजार में सुस्ती है। आगामी दिनों में शादियों को लेकर भाव कम होने का इंतजार हो रहा है। बढ़ी दरों को लेकर निवेश को लेकर लोगों का रुझान सोने के प्रति कम हुआ है।

यह भी पढ़ें : Mandi News: गेहूं, धान और लहसुन के भावों में मंदी, 100000 कट्टे रही कृषि जिंसों की आवक, जानें मंडी भाव

खरीद पर पड़ा असर

सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी होने से बाजार पर थोड़ा असर पड़ा है। उम्मीद है कि 10-15 दिन में भाव टूटेंगे। अमूमन जब भी लगातार तेजी आती है। उसके बाद वापस सुधार आता है। शादी समारोह वाले परिवार के लोग सोना चांदी तो खरीद रहे हैं, लेकिन अब आवश्यकता अनुसार व हल्की ज्वैलरी खरीद रहे है।

  • मनीष बहेडि़या, ज्वैलर्स व्यापारी

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग