
मंदिरों व आश्रमों में धार्मिक आयोजन, भक्तों की रही भीड़, भंडारे में पाया प्रसाद
भीलवाड़ा में शहर समेत जिले में रविवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई गई। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना के बाद पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भंडारे में प्रसाद पाया। शिष्यों ने गुरुओं के हाथों से गले में कंठी धारण कर गुरुदीक्षा भी ली। बद्रीनाथ भगवान का विशेष श्रृंगार किया तथा भगवती भजन मंडल ने भजन पेश किए।
संकटमोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबूगिरी के सानिध्य में हनुमानजी महाराज की प्रतिमा को नया चोला धारण कराया। महंत की पूजा के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ रही। बालाजी मंदिर पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि हनुमानजी महाराज की पूजा की गई। भक्तों ने गुरु से आशीर्वाद लिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत राजाराम दास त्यागी की पूजा की। भक्तों ने लक्ष्मण दास त्यागी से आशीर्वाद लिया। गांधीनगर निंबार्क आश्रम में भक्तों ने महंत मोहनशरण शास्त्री की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया।
पुर रोड पर आरटीओ चौराहे के समीप पंचमुखी बालाजी मंदिर में महंत जमुनादास लाल बाबा के सानिध्य में महोत्सव मनाया। पुजारी मुरारी पांडे ने बताया कि संत प्रेमदास महाराज की समाधि स्थल पर पंडित कल्याण शास्त्री के सानिध्य में हवन व सुन्दरकांड पाठ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ हुआ। विहिप के प्रतिनिधि मंडल ने भीलवाड़ा महानगर के सभी प्रमुख संतों का गुरु पूजन किया। महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद बहेड़िया व मीडिया प्रभारी प्रितेशजैथलिया साथ थे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने गुरु पूर्णिमा पर सुभाषनगर स्थित हरिकृष्णा आदर्श विद्या मंदिर में साहित्यकारों का सम्मान किया। बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मां के दरबार में लगाए गए रक्तदान शिविर 201 यूनिट रक्तदान हुआ। अग्रवाल ने 27वी बार रक्तदान किया। विधायक अशोक कोठारी, कालूराम गुर्जर, बाबूलाल टांक मौजूद थे। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के प्रमुख आश्रमों पर जाकर महंतों का सम्मान किया। दादी धाम मंदिर में भजन गायिका सुमन सोनी ने भजन पेश किए। भाविप भगत सिंह शाखा की ओर से जल सरिता का उद्घाटन गायत्री आश्रम चौराहे पर हुआ। सत्यानंद वेद एवं योग विज्ञान संस्थान की ओर से हरणी महादेव स्थित भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में स्वामी चैतन्यानन्द गिरी की पूजा की। आनंद धाम पीठ वृंदावन के सदगुरुऋतेश्वर महाराज के सानिध्य में कोटा रिंग रोड रिसोर्ट में गुरु पूर्णिमा मनाई। लव गार्डन स्थित चामुंडा माता मंदिर पर बृजराज कृष्ण उपाध्याय के सानिध्य में गौ माता गुरु पूजन किया। हरीशेवा उदासीन आश्रम में महंत हंसराम के सानिध्य में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी संत इंद्रदेव, कुणाल, सिद्धार्थ, मिहिर समेत श्रद्धालुओं ने श्रीचंद्र महाराज, गुरुजनों की समाधियों, चरण पादुका, छड़ी साहब, आसण साहब का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। वरिष्ठ नागरिक मंच की महिला प्रमुख वीणा खटोड़ के नेतृत्व में भजन-कीर्तन हुए।
राजस्थान जन मंच ने किया संतों का सम्मान
राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शहर के प्रमुख मंदिरों में जाकर संतो का सम्मान किया। इनमें महंत हंसराम, बाबू गिरी महाराज, मोहनशरण शास्त्री, बनवारी शरण काठिया बाबा के दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मान किया। जगदीश सेन, जयनारायण जोशी, शिवप्रकाश, कमलेश शर्मा, कमलेश भारती, रोहित भरावा मौजूद रहे।
Published on:
22 Jul 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
