
अस्तियों के दानी तेरी जय हो... दधीचि जयंती पर गूंजे जयकारे
भीलवाड़ा. महर्षि दधीचि की जयंती पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। विश्वेश्वर तिवाड़ी दाधीच भवन में कार्यक्रम हुए। प्रमुख महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह दधीचि उद्यान में पूजा की गई। मां दधिमती मंदिर आजाद नगर में सुबह 7.30 बजे पूजा व आरती हुई। सुभाष नगर विश्वेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन में सुबह 8 बजे समाज की ओर से डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने पूजा कराई।
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कला कुदाल व रेखा कुदाल के सानिध्य में सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा महर्षि दधीचि उद्यान से शुरू होकर सूचना केंद्र चौराहा, बालाजी मार्केट, गोल प्याऊ चौराहा, सरकारी दरवाजा, पुराने हरिभाई कचोरी वाले से गोदावरी हाल पुराना शिक्षा विभाग होते वापस महर्षि दधीचि उद्यान पर संपन्न हुई। इसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजे ,ढोल दधीचि ऋषि की झांकियां दधिमती की झांकियां तथा समाज जनों ने हाथों में दधीचि की झंडिया लेकर नाचते गाते जयश्री दधीचि के जयघोष कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में दाधीच भवन में आम सभा और पारितोषिक वितरण हुआ। वैद्य सत्यनारायण शर्मा ने आय-व्यय का लेखाजोखा रखा। संरक्षक विश्वेश्वर तिवारी, मुरलीधर जोशी जमुनालाल जोशी, कैलाश व्यास, गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा, निरंजन राजस्थला आदि उपस्थित थे।
बालाजी मंदिर में स्वागत
बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में महर्षि दधीचि की पूजा की गई। शोभायात्रा का बालाजी मंदिर पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भेरू लाल दाधीच, जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महामंत्री गोपाल शर्मा , दाधीच समाज न्यास के अध्यक्ष अशोक शर्मा, डीके दाधीच का सम्मान महंत आशुतोष शर्मा, पण्डित वासुदेव शर्मा, विक्रम दाधीच ने किया।
Published on:
24 Sept 2023 10:39 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
