
Hariyali Amavasya today, fairs will be held at Shiva temples
श्रावण माह की हरियाली अमावस्या गुरुवार को मनाई जा रही है। जिले भर के पर्यटक स्थल सुबह से गुलजार है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोवटा बांध स्थित बाण माता मंदिर में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ रहने की संभावना है। शहर के नजदीक हरणी महादेव, चामुंडा माता की पहाड़ियां, अधरशिला महादेव, पातोला महादेव, मेजा बांध, हमीरगढ़ इको पार्क, शिवाजी गार्डन, स्मृति वन समेत विभिन्न स्थानों पर लोग पिकनिक मनाने जाएंगे। हरणी महादेव में मेला लगा रहेगा। तिलस्वां महादेव में मेला भरेगा। पंडित अशोक व्यास के अनुसार हरियाली अमावस्या पर पूजा-पाठ, स्नान-दान करना उत्तम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को पिंडदान, श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अगर आप भी अपने पितरों की कृपा पाना चाहते हैं, तो हरियाली अमावस्या के दिन सुविधा होने पर गंगा स्नान करें।
झरनों का लुत्फ उठाएंगे
अच्छी बारिश से मेनाल का झरना निरंतर बह रहा है। भीलवाड़ा बूंदी जिले की सीमा पर भीमलत में भी झरना बह रहा है। इन दोनों स्थानों पर परिवार जन व मित्रों के दल गोठ मनाने जाएंगे। यहां जलस्रोतों पर लोगों ने स्नान का आनंद उठाएंगे। प्रमुख पर्यटक स्थल मेनाल में पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ रहेगी।
पौधा लगाने से दूर होते हैं दोष
पर्यावरण की दृष्टि से भी हरियाली अमावस्या का महत्व है। इस दिन अपने पूर्वजों की याद में पौधे लगाना शुभ रहता है। हरियाली अमावस्या पर विशेष वृक्षों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। यह जीवन में पर्यावरण का महत्तव बताती है। इस दिन पौधरोपण से कष्ट व दोष दूर होते हैं। सुख-समृद्धि आती है।
Published on:
24 Jul 2025 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
