26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का हुआ संगम, समस्याओं पर किया मंथन

Retired police officers met and discussed problems.

Retired police officers met and discussed problems.

राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के प्रदेश वरिष्ठ सचिव इस्माइल कायमखानी के शुक्रवार को भीलवाड़ा आगमन पर सर्किट हाउस में स्वागत किया। संस्थान के सदस्यों ने उन्हें मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अगवानी की। इसके पश्चात आयोजित संगठन बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एएसपी सौभाग्य सिंह सोलंकी ने की। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की सामूहिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से उपार्जित अवकाश का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और कोर्ट पेशी पर जाने वाले अधिकारियों के यात्रा भत्ते का निस्तारण जिला स्तर पर ही करवाने की मांग प्रदेश संगठन के समक्ष रखी गई। प्रदेश सचिव कायमखानी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी कार्ययोजना साझा की। महासचिव गोपाल लाल शर्मा के संचालन में हुई इस बैठक में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा सहित करीब 40 पूर्व अधिकारी मौजूद रहे। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च को पुलिस लाइन स्थित संतोषी माता मंदिर में होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।