2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा के पटेलनगर में बनेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट हब, नेहरू उद्यान के कायाकल्प पर खर्च होंगे 18 करोड़

भीलवाड़ा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर विकास न्यास ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 352.51 करोड़ रुपए के बजट को हरी झंडी

2 min read
Google source verification
A state-of-the-art transit hub will be built in Patel Nagar, Bhilwara. Rs 18 crore will be spent on the renovation of Nehru Park.

भीलवाड़ा के पटेलनगर में बनेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट हब, नेहरू उद्यान के कायाकल्प पर खर्च होंगे 18 करोड़

भीलवाड़ा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर विकास न्यास ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 352.51 करोड़ रुपए के बजट को हरी झंडी दी है। कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित ट्रस्ट बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन और औद्योगिक विस्तार को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। न्यास ने आय के लक्ष्य से 23 प्रतिशत अधिक कमाई की है। जबकि खर्चों पर नियंत्रण रखकर वित्तीय अनुशासन की नजीर पेश की है। बजट को स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।

कमाई में अव्वल, खर्च में अनुशासन

न्यास ने पिछले वित्तीय वर्ष (2025-26) में शानदार प्रदर्शन किया है। जहाँ 367.95 करोड़ की आय का लक्ष्य था, वहीं न्यास ने 453.89 करोड़ रुपए जुटाए, जो लक्ष्य से लगभग 23.36 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह रही कि आमदनी बढ़ने के बावजूद खर्चों को नियंत्रित रखा गया और प्रस्तावित बजट के भीतर ही विकास कार्य पूर्ण किए गए।

शहर के विकास कार्यों पर बरसेंगे 216.80 करोड़

शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों पर 216.80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के विकास पर 166.30 करोड़ खर्च होंगे। शहर में मौजूदा संपत्तियों की मरम्मत व रखरखाव के लिए 21.30 करोड़ का प्रावधान है। प्रशासनिक और कार्यालय खर्चों के लिए 18.61 करोड़ रखे गए हैं। बाहरी सीमा के विकास कार्यों पर 5.60 करोड़ खर्च होंगे। शहर के सौंदर्यकरण व यातायात के लिए 3 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

यह फैसले महत्वपूर्ण

  • आधुनिक भीलवाड़ा ट्रांजिट हब: शहर के बढ़ते यातायात दबाव और निजी बसों के अव्यवस्थित ठहराव को खत्म करने के लिए पटेल नगर विस्तार योजना में एक बड़ा कदम उठाया है। यहां 16,200 वर्गमीटर भूमि पर आधुनिक सुविधाओं फूड कोर्ट, प्रतीक्षालय, एस्केलेटर से युक्त ट्रांजिट हब (बस टर्मिनल) विकसित करने की डीपीआर बनेगी।
  • वेंडर्स के लिए स्थायी ठिकाना: यातायात बाधित करने वाले 3000 फल-सब्जी विक्रेताओं और फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित करने के लिए मोहन लाल सुखाड़िया नगर में ई-बस डिपो के पास वेंडिंग जोन योजना तैयार किया जाएगा।
  • कोठारी नदी पुल: केशव अस्पताल के पास कोठारी नदी पर बन रहे पुल के पहुंच मार्ग और रिटेनिंग वॉल के लिए 2.80 करोड़ की निविदा स्वीकृत की गईं।
  • नेहरू उद्यान का होगा कायाकल्प: नेहरू उद्यान झील के सौंदर्यकरण और पुनर्विकास के लिए 18 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी देकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
  • जिंदल को जमीन:जिन्दलसॉ लिमिटेड को पुर में स्टील प्लांट के लिए 33 बीघा भूमि आवंटन की अनुशंषा सरकार को भेजी गई है। इस प्रोजेक्ट से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लांट पर 2500 करोड़ व्यय होंगे।
  • हाईटेक साइबर थाना: साइबर अपराधों से निपटने के लिए तिलक नगर (नेहरू विहार) के सेक्टर-12 में साइबर पुलिस स्टेशन के भूमि आवंटित की जाएगी।
  • सालरा में उच्च जलाशय निर्माण के लिए भूमि आवंटित। मुख्यमंत्री जन आवास योजना हरणी खुर्द में पाइप लाइन डाली जाएगी। तिलक नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुर्जर पाड़ा के नए भवन के लिए भूमि आवंटन की अनुशंसा की गई।
  • विकास का रोडमैप: कहां कितना होगा खर्च
  • नए वित्तीय वर्ष में विकास के लिए 216.80 करोड़ का प्रावधान
  • योजनाओं का विकास: 166.30
  • मरम्मत व रखरखाव: 21.30
  • प्रशासनिक व्यय: 18.61
  • बाहरी सीमा विकास: 5.60
  • सौंदर्यीकरण व यातायात: 3.00
  • (राशि करोड़ों में)
  • वर्ष 2026-27 की आय का खाका
  • भूखंड विक्रय से आय: 109.70
  • पंजीयन व मानचित्र शुल्क : 90.00
  • नगरीय कर : 30.00
  • नियमन : 15.00
  • विकास शुल्क : 15.00
  • अन्य विविध आय : 14.85
  • कुल प्रस्तावित आय : 274.55
  • (राशि करोड़ों में