
जनगणना: अब खुद कर सकेंगे अपनी गणना, स्कूलों में शुरू हुआ स्वगणना जागरूकता का महाभियान
जनगणना में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने और डिजिटल स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने विशेष पहल की है। जिले के सभी ग्राम मुख्यालयों पर स्थित विद्यालयों में 15 मई तक विशेष स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम और रैलियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) ने इस संबंध में जिले के सभी सीबीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख जनगणना अधिकारी के अनुसार ग्राम स्तर तक स्वगणना की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया था। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने यह एक्शन प्लान लागू किया है। जागरूकता अभियान के तहत 5 मई को विशाल रैली निकाली जाएगी। ग्राम मुख्यालय के प्रत्येक स्कूल से छात्र-छात्राएं स्वगणना से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और बैनर के साथ जागरूकता रैली में शामिल होंगे। 7 मई को सभी स्कूलों में स्वगणना का महत्व विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला या पोस्टर निर्माण, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ लघु नाटकों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों के जरिए उनके माता-पिता को स्वगणना पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डिजिटल प्रचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों के व्हाट्सएपग्रुप्स और सोशल मीडिया में स्वगणना के संदेश साझा किए जाएंगे। भारत सरकार के इस अभियान के तहत अपनी गिनती, अपनी जिम्मेदारी, हम सबकी गिनती हम सबका भविष्य और हर घर की यही है पहचान, स्वगणना से देश महान जैसे नारों के साथ जन-जन को जोड़ा जाएगा।
राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक शिक्षक 2 मई की शाम 6 बजे तक शाला दर्पण के माध्यम से अपना आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए है। निदेशालय की की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभाग के पदधारी शिक्षकों और कार्मिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर 29 से 30 अप्रेल की मध्य रात्रि 12 बजे तक का ही सीमित समय दिया गया था। कम समय मिलने के कारण कई शिक्षकों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Published on:
02 May 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
