
भीलवाड़ा। शहर सहित जिलेभर में कई जगहों पर शनिवार अपराह्न हुई मूसलाधार बारिश से बांधों व तालाबों में पानी की आवक बढ़ी है। बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिली है। बारिश से पूर्व तेज व ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया।
जिले के बीगोद कस्बे के शनिवार दोपहर बाद तेज मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवा के साथ आधे घन्टे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है। आकोला क्षेत्र के गांव में शनिवार को 3:30 बजे से ही तेज बारिश हो रही है। अरवड़ कस्बे सहित क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब एक घण्टे तक मूसलधार बारिश हुई।
बारिश के दौरान सडक़े व रास्ते जलमग्न हो गए। क्षेत्र के जलाशयों में पानी की आवक अच्छी आवक हुई है। जिससे अरवड़ बांध में तीन फिट पानी की आवक हुई है। गेंदलिया सहित कस्बे सहित क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला तथा उमड़- घुमड़ कर आए बादलों से हवा के साथ ही तेज बारिश शुरू हुई।
पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र ने अगले चौबीस घंटे में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बीते चौबीस घंटे में सवाई माधोपुर के बामनवास और चूरू में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई।
पन्द्रह दिन बाद बादलों ने गाया राग मल्हार
बीकानेर. आषाढ़ का आगाज बारिश के साथ हुआ और अब पन्द्रह दिन तपने के बाद शुक्रवार को फिर बादल जमकर बरसे। इस बीच भीषण गर्मी, उमस और आंधी ने लोगों को परेशान किया। हर रोज आसमान से पानी बरसने की उम्मीद से ताकते लोगों को शाम करीब ५ बजे बारिश की उम्मीद बंधी, जब उत्तर-पूर्व दिशा में आसमान में बादल उठते नजर आए।
तेज हवा के बाद शाम करीब ६ बजे बादलों ने बरसना शुरू किया। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी का दौर रात ९ बजे के बाद तक चलता रहा। मौसम विभाग ने ६ बजे से ८ बजे तक २३.५ मिमी बारिश दर्ज की। इसके साथ ही जिलेभर से बारिश होने के समाचार मिले है बादलों की आवाजाही और बिजली चमकने के बीच शहर में कही तेज बारिश हुई तो कही कम। बच्चों से बुजुर्गों तक ने बारिश के पानी में नहाने का आनन्द लिया। बारिश के बाद चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड की दुकानों और ठेले गाड़ों पर खाने-पीने के शौकीनों की भीड़ जुटी।
Updated on:
14 Jul 2018 04:39 pm
Published on:
14 Jul 2018 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
