25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दोस्तों के साथ आया, बाइक पर जबरन बिठाया, दो माह तक बंधक बना करता रहा गंदा काम, किसी तरह चंगुल ने निकली पीड़िता

थाना क्षेत्र की युवती का अपहरण कर उसके साथ होस्टल एवं अन्य स्थानों पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 4:01 PM IST

Hostage made misdeed in bhilwara

Hostage made misdeed in bhilwara

बीगोद।

थाना क्षेत्र की युवती का अपहरण कर उसके साथ होस्टल एवं अन्य स्थानों पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि एक युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें बताया कि पचास दिन पहले वह गांव में पैदल जा रही थी। उसी दौरान नितीश भारद्वाज निवासी मण्डपिया अपने तीन-चार दोस्तों के साथ आया और मुंह दबाकर बाइक पर जबरन बिठा कर भीलवाड़ा लाया।

READ: आचार संहिता के चलते जल्दबाजी में जिले की आधी बेटियों के साथ सरकार का भेदभाव, 7500 बेटियां दीपावली तक पैदल जाएगी स्कूल

यहां एक हॉस्टल में दुष्कर्म किया और उसके बाद शास्त्रीनगर स्थित मकान में 26 दिन बंधक बना कर रखा गया और यहां भी दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मध्यप्रदेश के चोगड़ी गांव ले गए और यहां 27 दिन बंधक बनाकर रखा और यहां भी दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवती को सामाजिक काम में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा साथ लेकर आए थे, जहां से वह मौका देकर भाग खड़ी हुई और परिजनों को बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ: सेमुमा गर्ल्‍स कॉलेज का मामला: छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं व्याख्याता, एक साल से गर्ल्‍स हॉस्टल पर लटका है ताला


बच्ची को बचाने के लिए मोड़ी पिकअप, एंगल में जा घुसी

बीगोद. तेज गति से दौड़ती पिकअप के सामने एक बच्ची आ गई जिसको बचाने के लिए सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा गई और लोहे का एंगल पिकअप में घुस गया। एएसआई हरिराम मीणा ने बताया कि खेरपुरा के पास भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप के सामने अचानक एक बच्ची आ गई। बच्ची को बचाने के लिए पिकअप चालक ने सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा दी जिससे लोहे का एंगल पिकअप के अंदर घुस गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी बाल- बाल बच गया। भीड़ जमा हो गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग