25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेमुमा गर्ल्‍स कॉलेज का मामला:  छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं व्याख्याता, एक साल से गर्ल्‍स हॉस्टल पर लटका है ताला

सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय के लाखों की लागत से बने छात्रावास पर एक साल से ताला लटका है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 1:53 PM IST

Lock for girls hostel from one year in bhilwara

Lock for girls hostel from one year in bhilwara

भीलवाड़ा।

सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय के लाखों की लागत से बने छात्रावास पर एक साल से ताला लटका है। कॉलेज प्रशासन का तर्क है कि छात्राएं यहां प्रवेश नहीं ले रही है, इसलिए बंद है जबकि असलियत कुछ और है। दरअसल इसे चालू करने पर छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई व्याख्याता तैयार नहीं है। कॉलेज प्रशासन से राजस्थान पत्रिका ने इस बारे में बात की तो जवाब मिला, छात्राएं कॉलेज परिसर में बने समाज कल्याण विभाग का छात्रावास चलाए जाने के चलते यहां दाखिला नहीं ले रही है।

READ: आचार संहिता के चलते जल्दबाजी में जिले की आधी बेटियों के साथ सरकार का भेदभाव, 7500 बेटियां दीपावली तक पैदल जाएगी स्कूल

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण का छात्रावास पांच साल से चल रहा है, जिसमें एससी वर्ग की छात्राओं को सभी सुविधाएं नि:शुल्क है। इसके चालू होने के बाद भी कॉलेज के अधीन छात्रावास में छात्राओं को प्रवेश मिल रहा था। एक साल से इसकी जिम्मेदारी कोई व्याख्याता नहीं ले रहा है, इसी कारण से यह बंद है। गर्ल्‍स कॉलेज हॉस्टल में बीते साल 16 छात्राओं ने आवेदन किया लेकिन प्रशासन का नया नियम दाखिले में आड़े आ गया, जिसमें कहा गया था कि 20 छात्राओं के प्रवेश पर ही हॉस्टल चालू किया जाएगा।

READ: पुलिस कस्टडी से लापता व्यापारी मामले में नया मोड़, दौसा जिले में पहाड़ी पर मिला कंकाल, परिजनों का इनकार

पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि छात्रावास के संचालन के लिए फंड नहीं आ रहा है और न छात्रावास के संचालन के लिए कोई पोस्ट स्वीकृत की। इसी कारण महाविद्यालय प्रशासन अपना स्टाफ इसमें नहीं लगा रहा है। लिहाजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को डेली अपडाउन करना पड़ रहा है। उधर, कार्यवाहक प्रिंसीपल आभा जैन का कहना था, मैं कार्यवाहक हूं। मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कल नए प्रिंसीपल पदभार ग्रहण करेंगे वही आपको पूरी जानकारी दे पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग