
Hostage made misdeed in bhilwara
बीगोद।
थाना क्षेत्र की युवती का अपहरण कर उसके साथ होस्टल एवं अन्य स्थानों पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि एक युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें बताया कि पचास दिन पहले वह गांव में पैदल जा रही थी। उसी दौरान नितीश भारद्वाज निवासी मण्डपिया अपने तीन-चार दोस्तों के साथ आया और मुंह दबाकर बाइक पर जबरन बिठा कर भीलवाड़ा लाया।
यहां एक हॉस्टल में दुष्कर्म किया और उसके बाद शास्त्रीनगर स्थित मकान में 26 दिन बंधक बना कर रखा गया और यहां भी दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मध्यप्रदेश के चोगड़ी गांव ले गए और यहां 27 दिन बंधक बनाकर रखा और यहां भी दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवती को सामाजिक काम में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा साथ लेकर आए थे, जहां से वह मौका देकर भाग खड़ी हुई और परिजनों को बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची को बचाने के लिए मोड़ी पिकअप, एंगल में जा घुसी
बीगोद. तेज गति से दौड़ती पिकअप के सामने एक बच्ची आ गई जिसको बचाने के लिए सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा गई और लोहे का एंगल पिकअप में घुस गया। एएसआई हरिराम मीणा ने बताया कि खेरपुरा के पास भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप के सामने अचानक एक बच्ची आ गई। बच्ची को बचाने के लिए पिकअप चालक ने सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा दी जिससे लोहे का एंगल पिकअप के अंदर घुस गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी बाल- बाल बच गया। भीड़ जमा हो गई।
Published on:
07 Jul 2018 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
