1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेंशन लाइन के टावर पर लटका मिला छात्र का शव

जालमपुरा गांव की घटना, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Hung on the tower student body in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

क्षेत्र के जालमपुरा गांव में खेत के निकट हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर गुरुवार को दसवीं कक्षा के छात्र का शव लटका मिला। साफी से बंधा था।

जहाजपुर।

क्षेत्र के जालमपुरा गांव में खेत के निकट हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर गुरुवार को दसवीं कक्षा के छात्र का शव लटका मिला। साफी से बंधा था। परिजन खेत पर पहुंचे तो इसका पता लगा। जहाजपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

READ: दिल के साथ दौलत लूटने वाली महज तीन घंटे की दुल्हन को तलाशने एमपी जाएगी पुलिस

थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ के अनुसार जालमपुरा निवासी छोटू (20) पुत्र रामस्वरूप मीणा का शव उसी के खेत के निकट हाईटेशन विद्युत टावर पर लटका मिला। मृतक छोटू मीणा कक्षा 10 का छात्र था। उसकी बुधवार से ही स्टेट आेपन बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थी। परिजनों के अनुसार 40 अप्रेल को छोटू शाम को शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। इस बीच गुरुवार सुबह शव टावर पर लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है।

READ:रिश्ते हुए तार—तार, काका ने साथी की मदद से किया नाबालिग से किया दुष्कर्म

भूखंड पर कब्जे का प्रयास के आरोपित को जेल भेजा, दस सीमेंट के कट्टे बरामद

भीलवाड़ा प्रतापनगर पुलिस ने जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा के पांसल बाइपास स्थित भूखण्ड पर कब्जे का प्रयास करने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपित गांधीनगर निवासी राजवीर गुर्जर को गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाप्रभारी नवनीत व्यास ने बताया कि आरोपित राजवीर की निशान देही पर भूखण्ड से चुराए गए सीमेंट के दस कट्टों को बरामद कर लिया गया। इस मामले में रितेश गुर्जर की तलाश है। डेढ़ माह पूर्व गांधीनगर निवासी प्रणवीर गुर्जर व उसके पुत्र करणवीर उर्फ अन्नू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष के पांसल बाइपास स्थित सौ फीट रोड पर चार भूखण्ड है। चारदीवारी बनवाई तो कुछ लोगों ने तोड़ दी और निर्माण सामग्री चुरा ले गए। वकील को धमका कर दस लाख रुपए की मांग की। इस सम्बंध में प्रतापनगर थाने पर मामला दर्ज कराया गया था।

Story Loader