
भाव चढ़े तो बढ़ी आवक
भीलवाड़ा. कृषि उपज मंडी में जिंस की आवक से रौनक है। मंडी में मक्का, गेहूं व ज्वार की आवक तेज हो गई है। मंडी प्रशासन की माने तो अब तक की सर्वाधिक मक्का की आवक बीते तीन दिन में हुई है। मंडी में प्रतिदिन 2500 से अधिक मक्का तो 700 से 800 बोरी गेहूं आ रहा है। मंडी प्रशासन और व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में मंडी में आवक बढ़ेगी। बुधवार को इन जिंस के दाम भी उछले।
एक सप्ताह में उछले भाव
मंडी में मक्का के दाम में एक सप्ताह बाद उछाल आया है। एक सप्ताह पहले 1700 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल बिका मक्के के भाव 1900 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
इसलिए तेजी
व्यापारियों की माने तो भावों में तेजी से आवक बढ़ी है। अभी आवक और बढ़ेगी। दिवाली बाद फसलों की आवक के कारण भी दाम बढ़े हैं। यह स्थिति पूरे सप्ताह ऐसी रहेगी।
सुविधाओं की कमी
दीपावली के बाद उपज लेकर बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन मंडी प्रशासन सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहा है। हालांकि उसके पास पर्याप्त कर्मचारी हैं।
Published on:
03 Nov 2022 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
