11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद रहा खजूरी कस्बा, अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

आगजनी की घटना के दूसरे दिन खजूरी कस्बा बंद रहा ग्रामीणों ने प्रदर्शन क‍िया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Indefinite shutdown warning in bhilwara, Latest news in bhilara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news

रजवास में कंजर बस्ती में आगजनी की घटना के दूसरे दिन खजूरी कस्बा बंद रहा।

अमरगढ़।
क्षेत्र के रजवास में कंजर बस्ती में आगजनी की घटना के दूसरे दिन खजूरी कस्बा बंद रहा। सरकारी कार्यालय, स्कूल, हॉस्पिटल बंद कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण हिरासत में लिए लोगों को छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को हिरासत में लिया है।

READ: तीन दिन से स्कूल पर तालाबंदी, फिर भी नहीं चेता प्रशासन


जानकारी के अनुसार खजूरी क्षेत्र में बाजार पूरी तरह बंद है। ग्रामीण हिरासत में लिए बेकसूर लोगों को छोड़ने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक की सरकारी कार्यालय, स्कूल व चिकित्सालय तक लोगों ने बंद करवा दिए हैं। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए लोगों को नहीं छोड़ने तक खजूरी में अनिश्चित काल के लिए बंद की चेतावनी दी है।

READ: कंजर बस्ती पर ग्रामीणों का धावा, मकानों में तोडफ़ोड़-आगजनी कर दो बाइक फूंकी

गौरतलब है कि जहाजपुर क्षेत्र के रजवास गांव की कंजर बस्ती में बुधवार को खजूरी गांव के लोगों ने धावा बोल दिया और बस्ती में एक दर्जन मकानों में तोडफ़ोड़ कर दी थी। कुछ घर जलाने का प्रयास किया गया और दो मोटरसाइकिलें जला दी। बस्ती के लोगों की पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती के लोग आए दिन चोरी की वारदात करते हैं। एक दिन पहले मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच बुधवार को गांव में फिर चोरी हो गई।

इससे गुस्साए लोगों ने सुबह कंजर बस्ती पर हमला कर दिया था। पुलिस ने बस्ती में तोडफ़ोड़ कर भागते 31 जनों को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों का हुजूम आता देखकर बस्ती के पुरुष भाग छूटे थे। महिलाओं व बच्चों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई थी। सूचना के बाद कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। घटना को देखते खजूरी में बाजार बंद कर दिए। आगजनी व तोडफ़ोड़ का केस दर्ज किया गया था।