
14,367 के चालान काटे व 69,942 रुपए जुर्माना वसूला
भीलवाड़ा. जिले में तम्बाकू सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कई विभागों की ओर से चालान बनाकार राशि वसूल की गई है। बुधवार को विशेष कार्यक्रम में शपथ दिलाई जाएगी। एक जून से विशेष अभियान भी जिले में चलाया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में दो साल में तम्बाकू निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14,367 चालान बनाए गए। इनमें 69,942 रुपए का जुर्माना वसूला गया। विभाग ने भी केवल चालान बनाकर इतिश्री कर ली।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में तम्बाकू रोगियों के इलाज के लिए जिला तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र संचालित है। इससे तम्बाकू रोगियों की स्पाईरोमीटर व कार्बन मोनो ऑक्साइड मीटर के माध्यम से निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। तम्बाकू रोगियों को निशुल्क एनआरटी थैरेपी दी जाती है।
31 मार्च तक चालान की स्थिति
विभाग चालान राशि
चिकित्सा 13916 33182
पुलिस 169 25450
खाद्य सुरक्षा 193 7850
ड्रग 80 2160
पुलिस (6) 9 1300
कुल 14,367 69,942
Updated on:
31 May 2023 10:03 am
Published on:
31 May 2023 10:03 am
