27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर पालिका उपचुनाव: पूजा की जीत से कांग्रेस का कब्जा बरकरार

नगरपालिका के वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मीणा विजयी रही। पूजा ने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा मीणा को कांटे के मुकाबले में 89 मतों से हराया।

1 minute read
Google source verification
Jhajpur Municipality by election in bhilwara

Jhajpur Municipality by election in bhilwara

जहाजपुर।

नगरपालिका के वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मीणा विजयी रही। पूजा ने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा मीणा को कांटे के मुकाबले में 89 मतों से हराया। पूजा पालिका अध्यक्ष विवेक मीणा की पत्नी है। वार्ड संख्या तीन में भाजपा 40 साल में एक भी बार जीत का खाता नहीं खोल सकी है। रिटर्निंग अधिकारी उम्मेदसिंह ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषनगर में बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

इसमें कांग्रेस की पूजा मीणा को 421 वोट मिलें, जबकि भाजपा की सुमित्रा मीणा को 332 वोट मिले। 12 वोट नोटा के खाते में आए। पूजा मीणा अगस्त 2020 तक 14 माह के लिए पार्षद रहेगी। इधर, रिटर्निग अधिकारी के पूजा के जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में खुशी का माहौल हो गया। आतिशबाजी के साथ कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी होने लगी।

भाजपा के खाते में अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज
नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर तीन के संतोष नगर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। 40 साल में अब तक एक भी बार भाजपा अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाई। इस चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव पूर्व विधायक धीरज गुर्जर व भाजपा के विधायक गोपीचंद मीणा दोनों जोर लगाए हुए थे, परंतु भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा का जादू नहीं चल सका। यहां कांग्रेस 5 बार अपने प्रत्याशी को जिताने में कामयाब रही। जबकि इस वार्ड से दो बार निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी रहे है।

कांटेदार रहा मुकाबला

भाजपा के खाते में जीत दर्ज कराने व अपने प्रत्याशी को विजय बनाने को लेकर भाजपा के वर्तमान विधायक गोपीचंद मीणा तक जोर लगाने में पीछे नहीं रहे। इस बार मतदान के अंतिम समय तक वार्ड में डटे रहे। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा मीणा किसान परिवार से है। वही पूजा मीणा पालिका अध्यक्ष विवेक मीणा की पत्नी है।