6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण कर कालिख पोती, बाल काटे

रायला थाना क्षेत्र से सोमवार दोपहर चार पहिया वाहन में आए छह-सात जने युवक का अपहरण कर ले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Mahesh Kumar Ojha

•

Updated: 30 Oct 2019, 1:37 AM IST

Kidnapping of young man in bhilwara

Kidnapping of young man in bhilwara

मांडल।

रायला थाना क्षेत्र से सोमवार दोपहर चार पहिया वाहन में आए छह-सात जने युवक का अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने ऑयल से मुंह काला कर उसके बाल काट दिए। पुलिस ने एक घंटे में युवक को मुक्त करवा चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण का कारण एक महिला से प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। महिला ने भी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला मांडल थाने में दर्ज कराया।

थानाप्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि निम्बाहेड़ा कलां (बनेड़ा) निवासी अमजद दस-बारह साल से ससुराल लुहारिया में रह रहा था। उसका किसी महिला से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर महिला के परिजनों में गुस्सा था। मारपीट की आशंका के चलते अमजद तीन दिन पहले निम्बाहेड़ा कलां चला गया। वह दोपहर में कार से नागौर के लिए रवाना हुआ। गांव से निकलते ही गाड़ी में आए कुछ लोग अमजद का अपहरण कर लुहारिया ले गए।

वहां कमरे में बंद कर मारपीट की। ऑयल डालकर मुंह काला कर थोड़े बाल भी काट दिए। अपहर्ताओं के लुहारिया में होने की सूचना पर मांडल चौकी पुलिस ने अमजद को मुक्त करवाया। पुलिस ने अमजद की रिपोर्ट पर अपहरण व मारपीट करने का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, महिला ने भी अमजद और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार का मामला मांडल थाने में दर्ज कराया।