24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारखी नजर से खोजा व तराशा गया कोहिनूर हीरा है कनक प्रभा

700 साध्वियों की प्रमुखा का 50 वां चयन दिवस मनाया

2 min read
Google source verification
पारखी नजर से खोजा व तराशा गया कोहिनूर हीरा है कनक प्रभा

पारखी नजर से खोजा व तराशा गया कोहिनूर हीरा है कनक प्रभा

भीलवाड़ा।
जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के इतिहास का गौरव पूर्ण तथा सम्मानपूर्ण पद है अष्टम साध्वी प्रमुखा संघ साध्वी कनक प्रभा का। दीक्षा गुरु आचार्य तुलसी की पारखी नजर से खोजा व तराशा गया कोहिनूर हीरा है साध्वी प्रमुखा के मंगलवार को 50वे मनोनयन दिवस पर तेरापंथ धर्म संघ ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व की गूंज से नत मस्तक है।
तेरापंथ धर्म संघ साध्वी समाज की सिरमौर, नारी शक्ति की प्रतिरूप साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा के धर्म संघ में 50वा नेतृत्व दिवस की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम साध्वी चांद कुमारी, साध्वी साधना के सानिध्य में बसंत बिहार में मनाया गया। साध्वी चांद कुमारी ने अब तक के सफर का वर्णन किया। साध्वी प्रमुखा का आंतरिक व्यक्तित्व आत्मानुशासन, आचार निष्ठा, विनम्रता, सेवा भावना कार्य कौशल, करुणा गुणों से सुसज्जित है। गुरु के प्रति अटल समर्पण व अचल श्रद्धा से उनकी क्षमताएं द्विगुणित होती गई।
साध्वी साधना ने अतुलनीय व्यक्तित्व को विनय समर्पण का जीवंत उदाहरण बताया। साध्वी प्रमुखा जैन शासन व तेरापंथ धर्म संघ की असाधारण उपलब्धि है। इसलिए वर्तमान में आचार्य महाश्रमण ने साध्वी कनक प्रभा को प्रमुखा संबोधन दिया। वात्सल्य की प्रतिमूर्ति सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हिंदी, संस्कृत, प्राकृत अंग्रेजी भाषाओं पर एकाधिकार है। जैन आगम, सिद्धांत, न्याय दर्शन, काव्य साहित्य आदि अनेक गंभीर विषयों के अध्ययन से साध्वियों की अग्रिम पंक्ति में आती है। साध्वी कनक प्रभा ७०० साध्वियों की प्रमुखा है। उनके निर्देश के सभी साध्वी पालना करती है।
प्रचार प्रसार मंत्री सुमित नाहर ने बताया कि कार्यक्रम का मंगलाचरण साध्वी तितिक्षा के गीत से हुआ। साध्वी विवेक ने साध्वी प्रमुखा के जीवन वृत्त के बारे में बताया। साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत किया। साध्वी मीमांसा प्रभा, निमांशा प्रभा, सन्मति प्रभा ने भी विचार व्यक्त किए।
चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया, सभा अध्यक्ष निर्मल गोखरू, महिला मण्डल अध्यक्षा विमला रांका, राष्ट्रीय सह मंत्री नीतू ओस्तवाल, टीपीएफ अध्यक्ष राकेश सुतरिया, संजय भानावत, धर्मेन्द्र छाजेड़, निर्मल सुतरिया, दर्शन सिरोहिया, श्रावक पराक्रम चौधरी, उमराव संचेती, मंत्री अशोक सिंघवी तथा सह मंत्री निर्मल सुतरिया ने साध्वी प्रमुखा के बारे में जानकारी दी।