
दहेज हत्या के आरोप में पति को आजीवन कारावास व पांच हजार जुर्माना
भीलवाड़ा।
अतिरिक्त सेशन न्यायालय (महिला उत्पीडऩ मामलात) ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति कासीरामजी की खेड़ी निवासी नारायण गाडरी को दोषी मानते हुए शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पांच हजार रुपए जुर्माना के भी आदेश दिए।
प्रकरण के अनुसार 13 सितम्बर 2009 को ब्रह्मपुरी (रायला) के नंदराम गाडरी ने माण्डल थाने में मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री दल्ली का विवाह चार साल पूर्व नारायण गाडरी से हुआ। दल्ली ससुराल गई तो उससे नारायण ने मारपीट की। वह दल्ली को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। पता चलने पर नंदराम ने दामाद को समझाया। कुछ दिन बाद नंदराम को सूचना मिली कि दल्ली लापता हो गई। तलाश करने पर दल्ली का शव कुएं में मिला। इस पर पिता नंदराम ने दल्ली की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला माण्डल थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नारायण को गिरफ्तार किया। विशिष्ट लोक अभियोजक सविता शर्मा ने अभियुक्त के खिलाफ गवाह व दस्तावेज पेशकर आरोप सिद्ध किया।
जहाजपुर:- नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के वादाखिलाफी को लेकर दिया धरना
जहाजपुर 25 अगस्त। कस्बे की नागदी नदी में से निकल रही सड़क की पुलिया के निर्माण के दौरान सरस्वती कंस्ट्रक्शन कंपनी ने युवा शक्ति दल के सदस्यों को 1 जनवरी 2017 लिखित में एक पत्र सौंपकर बताया कि सड़क निर्माण के बाद नागदी के पूर्व स्वरूप के अनुसार घाट निर्माण कराने के साथ ही मलबे की सफाई करा दी जाएगी।
लेकिन कंपनी अब अपने वादे के मुताबिक कार्य नहीं किया है। इससे कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। आज युवा शक्ति दल ने माडलगढ़ रोड़ पर शमशान घाट के सामने धरना दिया। उप निरक्षक महेन्द्र सिंह मय जाप्ते के मौके के पहुंच कर समझाईश कर उच्च अधिकारियों को इस मामलें को लेकर अवगत कराया।
युवा शक्ति दल के श्याम चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व कंपनी के पूर्व मैनेजर नरेश चौधरी ने नागदी के स्वरूप को वापस बरकरार करने व दोनों ओर घाट निर्माण का वादा किया था। कंपनी ने कुछ हद तक मलबा निकाला पर दोनों ओर घाट का निर्माण नहीं कराया। नदी में से पूर्ण मलबा नहीं निकलने से आने वाली पानी की सीर भी बंद हो गई है। जिससे नदी पूर्णतया सूखी नजर आती है।
युवा शक्ति दल ने उच्च अधिकारियों से व नगर के वकील रितेश कांटिया के माध्यम से नोटिस भी दिलवाया गया था। कि सड़क निर्माण कंपनी से नदी के घाट निर्माण, वहीं निकास द्वार में जमा मलबे को हटाकर दुरुस्त करे व अंडर पास पर रोड बनवाया जाए। लेकिन सड़क निर्माण कम्पनी कली हटधर्मिता व वादाखिलाफी कर रही है।इस मौके पर अंकित सोनी, हरिश पत्रिया, नवीन लौहिया, उस्मान दुर्रानी, मुकेश मूंदड़ा, सहित कई युवा मौजूद थे।
Published on:
31 Aug 2018 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
