26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्हैयालाल टेलर की तरह अब भीलवाड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस

-सोशल मीडिया पर डाला फोटो, सिर तन से जुदा की दी धमकी, पोस्ट अपलोड कर लिखा अब इसका नम्बर है-साथियों के साथ भी मारपीट, प्रतापनगर थाने में दो मामले दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:39 AM IST

कन्हैयालाल टेलर की तरह अब भीलवाड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस

कन्हैयालाल टेलर की तरह अब भीलवाड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस

भीलवाड़ा.
कुछ समय पहले उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या के बाद अब भीलवाड़ा में एक युवक को सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। मामला सामने आते ही भीलवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। शहर के आजादनगर में रहने वाले युवक को सिर तन से जुदा करने की एक व्यक्ति ने धमकी दी। पीडि़त का सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लिखा गया है। पीडि़त के साथियों के साथ भी मारपीट व बदसलूकी की गई। इस सम्बंध में दो मामले प्रतापनगर थाने में दर्ज कराए गए। पुलिस ने एक आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आजादनगर निवासी सूरज ने रिपोर्ट दी कि बाबू कुरैशी नामक व्यक्ति ने उसे हिन्दू संगठन छोड़ देने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर कन्हैयालाल टेलर की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर परिवादी का फोटो लगाते लिखा कि अब इसका नम्बर है। परिवादी को बाबू फोन पर धमका रहा है। दूसरा मामला आजादनगर के शिव पटेल ने भी दर्ज कराया। इसमें शिव ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को मित्रों के साथ प्रतापनगर स्कूल के मैदान में खेल रहा था। तभी पाइप व स्टिक लेकर समीर व पांच-सात लोग आए। उन्होंने सूरज के बारे में पूछा। मना करने पर आरोपियों ने शिव व साथियों को पीटा। मैदान में अन्य लोगों के आने से आरोपी भाग गए। वहीं पुलिस ने रात में जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी बाबू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि नपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने पर बूूंदी में एक मौलवी ने पुलिस की मौजूदगी में सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी। उसके कुछ दिन बाद उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई लौमहर्षक घटना के बाद पूरे राजस्थान में बवाल मच गया। सरकार सकते में आ गई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के साथ उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश में भारी आक्रोश फैल गया था। आक्रोश को शांत करने के लिए कई जिलों मेें नेटबंदी करनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग