11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन से स्कूल पर तालाबंदी, फिर भी नहीं चेता प्रशासन

सरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने अध्यापकों की मांग को लेकर तीन दिन से तालाबंदी कर रखी है

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Lock school for three days in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara

सरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने अध्यापकों की मांग को लेकर तीन दिन से तालाबंदी कर रखी है

काछोला।

सरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने अध्यापकों की मांग को लेकर तीन दिन से तालाबंदी कर रखी है और प्रशासन कुभंकरणी नींद में सोया हुआ है। अधिकारी स्कूल की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। यहां से बायोलॉजी टीचर को दो माह पूर्व मांडलगढ़ व शाहपुरा मॉडल स्कूल में लगा दिया गया है।

READ: डोडा चूरा तस्कर को सात साल की सजा, 70 हजार जुर्माना

ग्रामीण अधिकारियों से कई बार टीचर लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन मांगे पूरी नहीं होने से स्कूल पर तालाबंदी की गई। मौके पर बुधवार को मांडलगढ़ तहसीलदार विजेंद्र सिंह मौके पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में तहसीलदार छात्रों से समझाइश कर रहे हैं परंतु छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

READ: कंजर बस्ती पर ग्रामीणों का धावा, मकानों में तोडफ़ोड़-आगजनी कर दो बाइक फूंकी

छात्रों ने स्कूल गेट पर तालाबंदी कर जाम लगा की शिक्षकों की मांग

भीलवाड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदी कॉलोनी, शास्त्रीनगर में उर्दू और सामाजिक विज्ञान के विषयाध्यापकों की मांग को लेकर अक्रोशित छात्र -छात्राओं ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। छात्र गेट बंद करके बाहर सड़क पर ही जाम लगाकर बैठ गए। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। अभिभावकों ने भी सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला। अब्दुल गफ्फार ने बताया कि गत 18 महीनों से उर्दू और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक नही होने से बालको की पढ़ाई खराब हो गई। अब अर्द्धवार्षिक परीक्षा नजदीक है और अभी तक पाठ्यक्रम अधूरा ही है। ऐसे में कैसे बालको का भविष्य सुरक्षित है। वहीं मोके पर कोतवाली पुलिस ओर तहसीलदार ने पंहुच कर विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों से समजाइस कर ताला खुलवाया।

10 नवंबर तक ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराने का लिया संकल्प
बनेड़ा क्षेेेत्र के उपरेडा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्रों ने शौचालय बनाने के लिए रैली निकाली और रैली गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रैली में विद्यालय स्टाफ व ग्राम पंचायत स्टाफ मोजूद थे। सभी कर्मचारियों को सरपंच ने 11-11 शौचालय बनाने की जिम्मेदारी दी ओर कहा कि सभी कर्मचारी 11-11 शौचालय बनवाए और जल्द ही ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराएंगे।