26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संगीत पर नाचेगी बूंदें, बोट पर थिरकेंगे कदम

लव गार्डन के रूप में जाना-पहचाना जाने वाला नेहरू उद्यान की चारदीवारी पर अब फड़ चित्रकारी उभरेगी

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Love garden in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

लव गार्डन के रूप में जाना-पहचाना जाने वाला नेहरू उद्यान की चारदीवारी पर अब फड़ चित्रकारी उभरेगी। यहां बंद फव्वारें अब रोज रंग बिरंगी रोशनी से नहाएंगे और बूंदों की छपाक के बीच मधुर संगीत उभरेगा।

भीलवाड़ा।
लव गार्डन के रूप में जाना-पहचाना जाने वाला नेहरू उद्यान की चारदीवारी पर अब फड़ चित्रकारी उभरेगी। यहां बंद फव्वारें अब रोज रंग बिरंगी रोशनी से नहाएंगे और बूंदों की छपाक के बीच मधुर संगीत उभरेगा। यहां फ्लड लाइट पार्क की सुन्दरता और बढ़ाएगी। उद्यान की पाळ पर तीन किमी की गोलाई में एक्युप्रेशर ट्रेक बनेगा, जो सेहत को फिक्रमंद लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। ये सब कुछ नगर विकास न्यास यहां पहुंचने वाले शहर के बाशिन्दों को सुकुन देने के लिए कर रहा है।

READ: तात्या टोपे ने भीलवाड़ा की अधरशिला में ली थी शरण, पुजारी आयसनाथ ने की थी मदद


न्यास ने वस्त्रनगरी को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी कर ली है। अबकी बार गर्मियों की छुट्टियों में बड़ों से लेकर बच्चों तक को नेहरू उद्यान (लव गार्डन), स्मृति वन, मानसरोवर झील व गांधी सागर तालाब खासा लुभाएगा। इसमें नेहरू उद्यान की चमक खास होगी। यहां समूची व्यवस्था को नया लुक दिया जा रहा है। इसके लिए न्यास एक करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।

READ: फिर मिलने के वादे के साथ विदा मेगा ट्रेड फेयर

फिर बोटिंग की तैयारी
संवदेक राहुल डाड बताते है कि सालों से बंद वोटिंग यहां फिर शुरू हो, इसके लिए पोंड को नए सिरे से बना रहे हैं। नेहरु उद्यान के तालाब को खूबसूरत बनाने के लिए आईलैंड तैयार कर रहे हैं। यहां २५ फीट की ऊंचा तिरंगा लहराएगा, जो रात में दूधिया रोशनी से नहाएगा। तालाब की तीन किमी की पाल पर संचालित ट्रेन के लिए भी फ्लड लाइटें लगवा रहे हैं। नए सिरे से उद्यान की चारदीवारी बनवा रहे हैं। मुख्य गेट से लेकर दोनों ओर फड़ चित्रकारी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी। भीतरी हिस्से में बच्चों के उपकरणों में नयापन लाएंगे। खंडों की टाइल्स भी कलात्मक होगी।

फिर याद आएगा लव गार्डन
नब्बे के दशक में शहर में रमणीय एवं पर्यटन स्थल के रूप में नेहरू उद्यान का नाम था। यहां सुबह से रात तक भीड़ रहती थी। यहां फव्वारे व ट्रेक के साथ ही एकता एक्सप्रेस का लुत्फ उठाने को दूर दराज से लोग आते थे, लेकिन पांच साल से नेहरू उद्यान लोगों की पसंद खोता गया। न्यास ने अब नेहरु उद्यान को नए सिरे से संवारने के लिए कार्ययोजना बनाई है।

स्मृति व मानसरोवर झील भी लुभाएगी
नेहरु उद्यान के साथ ही न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल व सचिव आशीष कुमार शर्मा ने स्मृतिवन की सुरक्षा दीवार मजबूत करने और चौकीदार कक्ष निर्माण को हरी झंडी दी। योग के लिए भी अलग शेड बनेगा। मानसरोवर झील पर चौपाटी विकसित की जाएगी। यहां सुरक्षा गार्ड कक्ष बनेगा और सन सेड प्वाइंट विकसित किया जाएगा।