26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के चलते बाजार बन्द, लोग सड़कों पर

गलियों में खुली थी दुकाने, आरके-आरसी व्यास को किया सील

2 min read
Google source verification
Market closed due to lockdown, people on the streets in bhilwara

Market closed due to lockdown, people on the streets in bhilwara

भीलवाड़ा .

रविवार के दिन लॉकडाउन के चलते सभी बाजार और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा था और सड़कों पर वाहन बेधड़क दौड़ते रहे। पुलिस ने भी शुरू में तो वाहन चालकों को रोकने की कोशिश लेकिन दोपहर बाद हालात सामान्य होते चले गए। बन्द के कारण चाय-पान की दुकाने तक बन्द थी। लेकिन लोग अपनी जरूरत की सामग्री संजय कॉलोनी, आजादनगर में जाकर पूरी कर रहे थे। यह लॉकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए लगाया गया, लेकिन लोग अब भी लापरवाह है। वे लॉकडाउन को देखने के बाहने घरों से बाहर निकले। जबकि बाजार में कोई भी काम नहीं था। जिला प्रशासन का यह पहला रविवार का लॉकडाउन का प्रयोग सफल भी रहा।
शहर व शाहपुरा में रविवार को लॉकडाउन लगाया है। इसका मकसद जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को ब्रेक करना है। लॉकडाउन की घोषणा गत दिनों कर दी थी। इस आदेश को लेकर व्यापारियों ने पूरी पालना की। लेकिन आमजन इससे दूर रहे। सुबह-सुबह रोडवेज बस स्टैण्ड के पास लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस को उन्हें रोकने का प्रयास करना पड़ा। लेकिन लोग अस्पताल का बाहना बनाकर चेक पोस्ट से जाने का प्रयास करने में लगे थे। हालांकि मुख्य बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था।
आरके-आरसी व्यास व संजय कॉलोनी सील
जिला प्रशासन ने आरके-आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर, सुभाषनगर व संजय कॉलोनी के लोगों को रोकने के लिए रविवार सुबह तक गलियों के बाहर बल्लियां लगा रहे थे। इसके इन कॉलोनियां से बाहर निकलने के लिए लोगों ने कई चोर रास्ते निकाल लिए थे। उसके शहर में कोई भी किसी भी व्यक्ति को रोकने वाला नहीं था। जबकि नेहरू रोड़ की हर गली के बाहर पुलिस का जाप्ता तैनात था।
बन्द से अलग रखा
जिला प्रशासन ने डेयरी, सब्जी और मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पम्प तथा निजी अस्पताल को बन्द से अलग रखा था। इसके चलते कई लोग इन दुकानों पर नजर आए थे।
फल की कीमत से अधिक राशि वसूली
शहर में लोगों को फल की सुविधा के लिए कृषि उपज मंडी समिति की ओर से वाहन लगाए गए थे। इन पर हर फल की कीमत भी लिखी गई थी। इसके बावजूद भी फल विक्रेता फलों की अधिक कीमत वसूलने में लगे थे। ऐसा ही एक मामला संजय कॉलोनी में देखने को मिला। सुनील डाड ने बताया कि अनार की कीमत वाहन पर ८० रुपए किलो लिखा था। लेकिन वाहन चालक १२० रुपए किलोग्रामकी कीमत वसूल कर रहा था। अनजान लोग इसी दर पर फल लेकर चलते बने। लेकिन डाड ने इसका विरोध किया तो फल विक्रेता ग्राहक से उलझ पड़ा।
पुलिस ने की सख्ती
चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों के साथ सख्ती करते हुए कड़ी पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया। बेवजह सड़कों पर आए लोगों को घर पर लौटाया गया। इसके चलते शहर में लॉकडाउन का असर भी नजर आया। सड़कें सूनी नजर आई। लोक डाउन के चलते स्टेशन चौराहे, गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज, माणिक्य नगर, इलाके पूरी तरह सुनसान थे। अजमेर तिराहे से सांगानेरी गेट के बीच हर गली पर पुलिसकर्मी तैनात थे। गली से बाहर आने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई। जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित किए गए।