27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों का निवाला हजम करने के विरोध में ग्रामीणों ने उठाया ऐसा कदम

बंद रहा लाडपुरा कस्‍बे का बाजार, ग्रामीणों का प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 28 Mar 2024, 9:20 PM IST

market closed Ladpura town in bhilwara

market closed Ladpura town in bhilwara

भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा कस्बे में कई दिनों से खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों के आव्हान पर गुरुवार को लाडपुरा कस्बा बंद रहा।ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर 12 मार्च को जिला रसद अधिकारी और तहसीलदार ने राशन डीलर के यहां जांच में 7350 किलो गेहूं कम मिला।

इस पर लाइसेंस निलंबित कर श्यामगढ़ डीलर को अस्थाई आदेश दिया गया। लेकिन अब तक भी वंचित ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। बंद व प्रदर्शन की सूचना पर थानाप्रभारी शिवचरण, विधायक गोपाल खंडेलवाल, उपखण्ड अधिकारी अजीतसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों ने लाइसेंस निरस्त कराने, राशन वितरण व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की ।

इस पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने इस मौके पर सत्यनारायण जोशी, महावीर सुराणा, प्रभुलाल जोशी, शांतिलाल खटीक, भैरू गुर्जर, यशोधर, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने खादय सुरक्षा योजना का गेहूं समय पर नहीं मिलने पर आंदोलन कड़ा करने की चेतावनी दी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग