
Meragi Nehru Jayanti as My Village - My Pride Day in bhilwara
भीलवाड़ा .
Rural Development and Panchayati Raj Department ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से इस बार 14 नवम्बर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती को मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में भी तैयारी शुरू कर दी है। पंचायतीराज मंत्री सचिन पायलट ने सभी जिलो के कलक्टर व सीईओ को निर्देश देकर तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। सरकार का मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य है कि ग्रामवासियों के मन में गौरव भावना जागृत करना, गांव की ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक एवं प्राकृतिक विरासत यथा गोचर भूमि, जलाशय आदि का संरक्षण एवं विकास सुनिश्चित करने तथा जातिवाद, सांप्रदायिकता एवं कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना जाग्रत कर आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक दृष्टि से एक समरस समाज का निर्माण करने का है।
श्रमदान के बाद प्रतियोगिता
Rural Development and Panchayati Raj Department सरकार के आदेश के अनुसार 14 नवंबर को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 7 बजे से स्वच्छता-श्रमदान उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान कर सफाई की जाएगी। मेरा गांव-मेरा गौरव दिवस विषय पर आशुभाषण, चित्रकला, निबंध एवं कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद खेलकूद कार्यक्रम एवं रात्रि में स्थानीय स्कूल एवं कलाकारों की ओर से राज्य से संबंधित सांस्कृतिक क्षेत्र और संदर्भित ग्राम की परंपरा और विरासत पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरण किए जाएंगे।
ग्रामीणों को गांव के गौरव पर हो नाज
राजस्थान न केवल देश बल्कि विश्व में अपने इतिहास, परंपराओं, संस्कृति, संगीत, कला, स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके लिए हर साल बड़ी तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक देश में भ्रमण करने के लिए पहुंचते हैं। राज्य के गांवों में भी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहर मौजूद हैं। ऐसे में राज्य का प्रत्येक गांव किसी ना किसी धार्मिक स्थल, सरोवर, बावड़ी, हस्तकला, खाद्य सामग्री आदि के लिए जाना जाता है। इन सबके गौरव की अनुभूति ग्रामीणों को कराने के लिए ही पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
Published on:
09 Nov 2019 04:04 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
