
मिस कॉमनवेल्थ एशिया पेसिफिक श्वेता ने युवाओं को बताया आत्मविश्वास बढ़ाने का तरीका

मिस कॉमनवेल्थ एशिया पेसिफिक 2016 श्वेता राज ने बुधवार को आजादनगर में स्विफ्ट एकेडमी की ओर से एक रिसोर्ट में में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए।

उन्होंने लक्ष्य निर्धारण करने की बात कहते हुए ब्यूटी टिप्स भी दिए।

इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सेशन के दौरान छात्र छात्राओं ने उनसे कई प्रश्न भी किए जिसका उन्होंने जवाब दिया।