13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी मुजफ्फरनगर में करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे द्वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरनगर में पहुंच रहे हैं। सीएम के स्वागत में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। रालोद और भाजपा को भीड़ जुटाने में लगी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cm yogi

UP CM YOGI उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार आज मुजफ्फरनगर में रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलेंगे। विधान सभा चुनाव से ठीक पहले सीएम के मुजफ्फरनगर और पीएम को सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रमों को पश्चिमी यूपी से चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है

जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पिछले कई दिनो से वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इन कार्यक्रमों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा और रालोद के नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है।

मुरादाबाद मंडल तक के युवा करेंगे सिरकत

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में योगी आदित्यनाथ जिस रोजगार मेले का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उसमे सहारनपुर मंडल के साथ-साथ मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के युवा इस मेले में सिरकत करेंगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि ये मेला युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा। सरकार युवाओं को कौशल के साथ आगे बढ़ाना चाहती है। इसी क्रम में रोजगार मेले का उद्घाटन किया जा रहा है।

शाम को पहुंचेंगे सहारनपुर ( UP CM YOGI )

मुजफ्फरनगर में रोजगार मेला का उद्घाटन करने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को सहारनपुर पहुंच जाएंगे। 14 अप्रैल को सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम है। पीएम मोदी ( PM Modi ) यहां दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यहां भी जनसभा को संबोधित किया जाएगा। पीएम के पहुंचने से पहले सीएम शाम को सहारनपुर पहुंच जाएंगे और सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।