26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूदखोरों की धमकी से छोड़ भागा गांव, एक करोड़ कर्ज से था परेशान, महाराष्ट्र में रिश्तेदार के घर मिला लापता ईंट भट्टा व्यवसायी

बोरड़ा बावरियान गांव से लापता ईंट भट्टा व्यवसायी दस दिन बाद महाराष्ट्र में मिल गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 12:43 PM IST

Missing businessman found in bhilwara

Missing businessman found in bhilwara

शाहपुरा।

क्षेत्र के बोरड़ा बावरियान गांव से लापता ईंट भट्टा व्यवसायी दस दिन बाद महाराष्ट्र में मिल गया। पुलिस और परिजन मंगलवार को शाहपुरा लेकर पहुंचे। पुलिस को व्यवसायी ने बताया कि उस पर एक करोड़ रुपए कर्जा है। सूदखोर परेशान कर रहे थे। उनकी धमकी से तंग आकर घर छोड़ा था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया और सूदखोरों पर कार्रवाई शुरू की। व्यवसायी के सकुशल मिलने से परिजन, ग्रामीण और पुलिस ने राहत की सांस ली। उसके लापता हो जाने के बाद से ग्रामीण आंदोलन पर थे।

READ: सचिव ने रिश्वत में मांगे 35 हजार, लिए 10 हजार, तकनीकी खामी से अटका ट्रेप, दर्ज किया रिश्वत मांगने का मामला


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल के अनुसार पूर्व सरपंच एवं व्यवसायी बोरड़ा बावरियान निवासी प्रहलाद शर्मा सोमवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में रिश्तेदार के घर मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस दल भेजा। वहां से व्यापारी को मंगलवार को थाने लेकर आए। एएसपी चंदेल, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार सांवरिया व थानाधिकारी देरावरसिंह भाटी ने पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि वह कर्ज में दबा है। सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगाकर परेशान कर रहे थे। बार-बार तकाजा कर रहे थे। वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था।

READ: तंत्र—मंत्र करने का आरोप लगाते हुए महिला से कहा डायन, पति व पुत्र को साथ लेकर थाने आने लगी तो रास्ते में रोककर की मारपीट

लगातार धमकियां मिल रही थी। इसके चलते २३ जून की शाम को परिजनों को भीलवाड़ा में राधेश्याम तोषनीवाल से मिलकर आने की बात कहकर निकल गया। वहां से उज्जैन गया और औरंगाबाद होते हुए जालना जिले में रिश्तेदार के यहां चला गया। अन्य रिश्तेदारों ने उसे जालना में घूमते देखा तो परिजनों को सूचना दी। मालूम हो, २४ जून को शर्मा के पुत्र प्रवीण ने शाहपुरा थाने में पिता के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें तोषनीवाल पर बंधक बनाकर रखने की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने तोषनीवाल के मकान, दफ्तर व गोदाम पर दबिश दी थी। व्यवसायी के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग