4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब ​लिंचिंग: पांच किशोरों को पकड़ कर भीड़ ने की पिटाई

भीलवाड़ा। भीमगंज थाना क्षेत्र के चमन चौराहे स्थित एक मकान में मंगलवार रात को घुसे पांच किशोरों को लोगों ने चोर की आशंका पर पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
मॉब ​लिंचिंग:  पांच किशोरों को पकड़ कर भीड़ ने की पांच किशोरों की पिटाई

मॉब ​लिंचिंग: पांच किशोरों को पकड़ कर भीड़ ने की पांच किशोरों की पिटाई

भीमगंज थाना क्षेत्र के चमन चौराहे स्थित एक मकान में मंगलवार रात को घुसे पांच किशोरों को लोगों ने चोर की आशंका पर पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिस घर में किशोर घुसे, उसमें शादी समारोह था। किशोर कैटरिंग का काम करने के लिए निकट ही मकान में आए थे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस मुश्किल से किशोरों को छुड़ाकर थाने लेकर आई। पुलिस के सामने भी भीड़ ने उनसे मारपीट की। मारपीट के कारण तीन किशोर जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर माहौल गरमा गया। उधर, किशोरों ने मकान से भागने के प्रयास में युवती को धक्का दे दिया। इससे वह भी जख्मी हो गई। उसे रात में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीरसिंह ने बताया कि चमन चौराहे के निकट एक मकान में सामाजिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में कैटर्स को बुलाया गया। कैटरिंग का काम करने वाले १६-१७ साल के सात-आठ किशोर भी वहां पहुंचे। उस घर के निकट ही मकान में शादी थी। सांगानेरी गेट के निकट भोजन था। घर में दूल्हा-दूल्हन तैयार होने आए थे और एक युवती भी थी। आरोप है कि कैटरिंग का काम करने वाला एक किशोर घर में घुस गया। कमरे की तलाशी लेने लगा। इस दौरान युवती कमरे में पहुंची। उसे धक्का देकर किशोर भागने लगा। लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान किशोर के चार अन्य साथी भी आ गए। भीड़ ने पांचों की जमकर धुनाई कर दी। उनको कमरे में बंद कर दिया। जिस जगह घटना हुई उसके पास ही पुलिस चौकी भी थी। सूचना पर भीमगंज थाने से सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे। कमरे में बंद कर रखे किशोरों को पुलिस बाहर निकाल कर लाई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग