7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

किडनी मां ने दी, सरकार ने कराया निशुल्क इलाज, मरीज बोला-शुक्रिया सीएम साब

भीलवाड़ा. राजस्थान दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से वर्चुअल रूप से सरकारी योजनाओं के प्रदेशभर के लाभार्थियों से रूबरू हुए।

Google source verification

भीलवाड़ा. राजस्थान दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से वर्चुअल रूप से सरकारी योजनाओं के प्रदेशभर के लाभार्थियों से रूबरू हुए। भीलवाड़ा के दो लाभार्थियों से भी बात की। नगर परिषद सभागार में संवाद कार्यक्रम में वीर सावरकर चौक के धीरज सकरानी ने सीएम को बताया कि कई साल से किडनी रोग से ग्रसित था। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नि:शुल्क डायलिसिस एवं किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। सीएमएचओ की मदद से जयपुर में 21 नवम्बर को ऑपरेशन हुआ। मां ने किडनी दी। ऑपरेशन में एक पैसा नहीं लगा। धीरज ने सीएम का आभार जताया। सीएम ने धीरज के पास बैठी मां से कहा-आप मां है। बेटे की जान बचाई है। चिरंजीवी योजना में किडनी, लीवर, बोनमैरो एवं हार्ट ट्रांसप्लांट आदि के लिए विशेष पैकेज दिए हैं। 25 लाख तक का बीमा है।


भुगतान पर सीमा ने जताई खुशी

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में मेट भीलवाड़ा की उमा सोनी से मुख्यमंत्री ने पूछा-श्रमिकों को समय पर भुगतान मिल रहा है? सोनी का जवाब था-समय पर भुगतान मिल रहा है। सब खुश हैं। अन्य लाभार्थियों ने भी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, कांग्रेस नेता अक्षय त्रिपाठी, अनिल डांगी, जिला कलक्टर आशीष मोदी व सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने सम्बोधित किया।

पानी में निकला सांप का बच्चा
लाभार्थी उत्सव के दौरान सभागार के बाहर रखी पानी की कैन में कोई जीव था। इसे देख हड़कम्प मच गया। कैन से कई लोगों ने पानी पी लिया था। हालांकि बाद में पानी फेंक दिया। सीएमएचओ डॉ. खान का कहना था कि यह कोई सांप का बच्चा नहीं था। अन्य जीव था। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।