26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनमुटाव बदला प्यार में, वर्षों पुरानी दूरियां हुई समाप्त

राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से चले आ रहे विवाद का हुआ निपटारा

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara News, National Lok Adalat in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Latest bhilwara news in hindi

कोटड़ी न्यायालय में पति पत्नी द्वारा एक दूसरे को माला पहनाने के बाद आशीर्वाद देते न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ता

कोटड़ी।
वर्षों से चल रहा मनमुटाव कुछ ही क्षणों में प्यार में बदल गया। कुछ देर पहले एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले दंपती एक हो गए। दोनों ने एक दूसरे को माला पहना अब जीवन में कभी नहीं बिछड़ने का संकल्प लिया। वहीं दोनों के परिजनों में खुशी के आंसू साफ छलक रहे थे। परिजन लोक अदालत के आयोजकों को दुआएं दे रहे थे। यह नजारा था शनिवार को मुसिफ मजिस्ट्रेट कार्यालय में मजिस्ट्रेट विकासराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का।

READ: पोषाहार खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत


लोक अदालत में कई मामले आपसी राजीनामे से निपटाए गए। रीडर हिंदू प्रकाश यादव ने बताया की बूती निवासी सीतादेवी वह उसके पति महावीर के बीच कई वर्षों से मनमुटाव होने से दोनों के बीच घरेलू हिंसा का मामला स्थानीय अदालत में चल रहा था। अदालत की समझाइस पर दोनों पति पत्नी ने मामले में आपस समझौता करते हुए एक दूसरे को माला पहनाई व साथ रहने की इच्छा जताई। इसी के साथ पति पत्नी के बीच कई वर्षों से चले आ रहे विवाद का निपटारा हुआ।
मजिस्ट्रेट विकासराम ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अधिवक्ता वासुदेव पंचोली, शिव प्रकाश भट्ट, दिनेश चंद जोशी , दिनेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह सहित अन्य न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे।

READ: स्वास्थ्य केन्द्र पर सर्दी-खांसी वालों का अलग से उपचार

परिजनों के चेहरों पर छलकी खुशी
वर्षों पूर्व से अलग रह रहे दपंती को एक होता देख वहां मौजूद परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। आपसी विवाद के चलते दोनों पति—पत्नी काफी समय से अलग रह रहे थे। लोक अदालत में आपसी समझाइश से दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। कुछ ही क्षणों में दूरियां नजदीकियों में बदल गई। परिजन कोर्ट के जज व अधिवक्ताओं को दुआएं दे रहे थे।