कस्बे में बना नवनिर्मित एसडीएम भवन के निर्माण की पोल पहली बारिश में ही खुल गई। यहां भवन में कई कमरों में पानी टपकने लग गया है। दीवारों में दरारें आ गई।
इस भवन की लागत दो करोड़ रुपए थी। दस दिन पहले ही मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने इसका उद्घाटन किया था। यहां लगातार हो रही बारिश से नए भवन में बने कमरों की छत टपकने लग गई। कमरों में पानी फेल गया। कर्मचारी भी टेबल कुर्सियों को इधर-उधर खिसका कर काम चला रहे हैं।