20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव में अब मुकाबला कांग्रेस बनाम ईडी का हो गया है- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मांडल में जनसभा में बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

2 min read
Google source verification
राजस्थान चुनाव में अब मुकाबला कांग्रेस बनाम ईडी का हो गया है-  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान चुनाव में अब मुकाबला कांग्रेस बनाम ईडी का हो गया है- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव का मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं रहा। भाजपा चुनावी फिल्म से गायब हो गई है। अब कांग्रेस का मुकाबला ईडी से हो गया है। ईडी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दो बेटे और मेरे बेटे वैभव के पीछे पड़ी है। कोई एफआइआर नहीं है और ना ही कोई शिकायत। भाजपा झूठी शिकायतें कर ईडी का सहारा ले रही है, लेकिन कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं। मुख्यमंत्री शनिवार शाम को भीलवाड़ा जिले के जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांडल में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

करीब दो घंटे देरी से पहुंचे सीएम गहलोत ने तंज कसा कि आयकर, ईडी, सीबीआई को लंदन में बैठे विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों से निपटना चाहिए, लेकिन ये संस्थाएं हर राज्य में राजनेताओं को तंग कर रही है। आर्थिक अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।सीएम ने कहा कि सरकारें गिराने में भी इन संस्थाओं का इस्तेमाल हो रहा है। सरकारें गिरी तो लोकतंत्र कहां रहेगा? भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोकतंत्र खतरे में है। ईडी के जरिए कांग्रेस से लड़ाई लड़ी जा रही है।

गहलोत ने चुनौती दी कि अगर दमखम है तो भाजपा खुद मुकाबला करे। गहलोत ने कहा कि पांच साल में हमने जो काम किया है, भाजपा को उससे अच्छा करके दिखाना चाहिए। लेकिन वे केवल डर व भय पैदा करना चाहते हैं। योजनाओं के बूते कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। नए जिले बनाने से उनका विकास तेजी से होगा।