
नगर विकास न्यास की बहुप्रतीक्षित राजमाता विजयाराजे सिंधिया औद्योगिक नगरी के विकास पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। औद्योगिक नगरी में सड़कों का जाल बिछाने के लिए सरकार ने पौने चार करोड़ की राशि मंजूरी की है
भीलवाड़ा।
नगर विकास न्यास की बहुप्रतीक्षित राजमाता विजयाराजे सिंधिया औद्योगिक नगरी के विकास पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। औद्योगिक नगरी में सड़कों का जाल बिछाने के लिए सरकार ने पौने चार करोड़ की राशि मंजूरी की है। वही सम्पूर्ण योजना को भी मंजूरी दे दी है। वस्त्रनगरी में नया शहर बसाने के कांग्रेस के अधूरे सपने को अब भाजपा के शासन में गति मिलने लगी है।
मिनी सचिवालय की स्थापना हालांकि अभी अधर में है, लेकिन इसी योजना क्षेत्र का स्वरुप बदल कर बनाई सांगानेर,पालड़ी क्षेत्र स्थित बहुद्देश्यीय योजना को सरकार की पूरी झंडी मिल चुकी है। इसी के तहत यहां विजयराजे सिंधिया औद्योगिक नगरी न्यास बसा रही है। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने धारा 32 के तहत अधिसूचना जारी करने के साथ ही 2111 हैक्टेयर क्षेत्र की परियोजना व ले आउट को मंजूरी दी।
830 बीघा भूमि
कांग्रेस के शासल काल में बनी बहुद्देश्यीय योजना को भाजपा के शासन काल में मंजूरी मिलने के बाद स्वायत शासन विभाग ने भी सियासी पंच लगाया और समूचे योजना क्षेत्र 8338 बीघा यानि 2111 हैक्टेयर को दो चरण में बांट दिया है। इसके चलते पहले चरण में न्यास सांगानेर के निकट विजयाराजे सिंधिया औद्योगिक नगर की स्थापना की जा रही है।योजना क्षेत्र में से 208.9 हैक्टेयर यानि 830 बीघा भूमि पर औद्योगिक नगर की स्थापना की जा रही है।
बनेगी सड़कें और होगा विद्युतीकरण
न्यास बजट में विशेष प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय योजना (मिनी सचिवालय) को लेकर प्रस्ताव पेश हुआ था। इसी प्रस्ताव के आधार पर उक्त योजना की अधिसूचना अवधि आगामी 6 माह और बढ़ाई गई है। इसी योजना क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए सरकार ने तीन करोड़ 59 लाख रुपए की मंजूर किए है। यहां विद्युतीकरण और चहारदीवार का कार्य भी किया जाएगा।
Published on:
16 Apr 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
